फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पुलिस को जयदेव शर्मा हत्याकांड में जोगिंद्र ग्योंग की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने सुरेंद्र ग्योंग के भाई जोगिंद्र ग्योंग पर किया है हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

-शनिवार को इंस्पेक्टर की रिटायर पार्टी में जयदेव शर्मा की गोली मार कर दी थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सुरेंद्र ग्योंग का गिरोह जयदेव शर्मा हत्याकांड के बाद अंडरग्राउंड हो गया है। पुलिस की चार टीमों हत्यारोपियों की धरपकड़ में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के दावों के बीच तीन बाद भी हत्यारोपी जोगिंद्र ग्योंग तो दूर उसके गुर्गे तक हाथ नहीं लग पा रहे हैं। इन सबके बीच पुलिस अधिकारी हत्यारोपियों को जल्द ही काबू करने का दावा कर रहे हैं।
थाना शहर की विशेष टीम समेत सीआईए वन व थ्री की टीम समेत चार टीमों ने सुरेंद्र ग्योंग गिरोह के कैथल व अन्य कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस की एक टीम शिमला व मंसूरी भी शक के आधार पर गई है। पुलिस ने यहां पर भी कई जगह छापेमारी की, लेकिन पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र ग्योंग के गुर्गे तक वारदात के बाद अंडरग्राउंड हो गए हैं।
विज्ञापन

यह है मामला
विदित है कि शनिवार को हरियाणा पुलिस में मधुबन से इंस्पेक्टर पद से रिटायर्ड जिले सिंह शर्मा ने शनिवार को अपने सेक्टर-18 स्थित घर पर रिटायरमेंट की पार्टी रखी थी। जिसमें उसके रिश्तेदार व स्टाफ के अधिकारी व कर्मचारियों को बुलाया था। जिसमें उसकी साली का दामाद जयदेव शर्मा (28) निवासी राहड़ा करनाल भी आया हुआ था। वह खाना खाकर जैसे ही घर से बाहर निकलकर दो सौ मीटर दूरी पर गया तो कार सवार हमलावरों ने उसको गोलियों से भून दिया। जयदेव शर्मा के पिता ने पुलिस को बताया था कि उसके लड़के जयदेव शर्मा का टावर लगाने व बिल्डिंग मैटीरियल सप्लाई का अपना काम था। वह शनिवार को अपने रिश्तेदार जिले सिंह शर्मा की रिटायरमेंट पार्टी में आया हुआ था। सुरेंद्र ग्योंग के भाई प्रदीप ग्योंग ने करनाल निगम पार्षद भाग सिंह, उसके भाई सुशील और तीन अन्य के साथ उसके लड़के जयदेव शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। थाना शहर पुलिस ने पिता के बयानों के आधार पर जोगिंद्र ग्योंग, पार्षद भाग सिंह, उसके भाई सुशील को नामजद कर तीन अन्य के साथ हत्या व षड़यंत्र रचने समेत अन्य कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने जयदेव शर्मा हत्या मामले में आरोपी जोगिंद्र ग्योंग, उसके गिरोह व बाकी आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। सुरेंद्र ग्योंग गिरोह के गुर्गें भी अंडरग्राउंड हो गए हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
अमित कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।
--जगमहेंद्र--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें