फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल को तीसरी पत्नी देती थी तलाक की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया आत्महत्या को उकसाने का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल को तीसरी पत्नी देती थी तलाक की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया आत्महत्या को उकसाने का केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो
पानीपत/समालखा। गांव पट्टीकल्याणा में हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत के बाद पुलिस ने तीसरी पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हेड कांस्टेबल की तीसरी पत्नी उसे तलाक देने की धमकी देती थी, जिसके दबाव में आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट बरामद करने का भी दावा किया है, हालांकि पुलिस ने सुसाइड नोट का ब्योरा नहीं दिया है। पुलिस ने हेड कांस्टेबल की मां राजो देवी के बयानों के आधार पर तीसरी पत्नी स्वीटी पर कार्रवाई की है। पुलिस ने हेड कांस्टेबल का शव मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में जल्द ही आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार करने की बात कही है।
महिला राजो देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका श्रीराम सोनीपत पुलिस में हेड कांस्टेबल था। उसके बेटे की शादी 1995 में रोहतक निवासी रेखा के साथ हुई थी। उससे एक बेटी कविता है। कुछ समय बाद रेखा उसकी बेटी को छोड़कर चली गई। उसके बाद श्रीराम ने दूसरी शादी जींद निवासी एक लड़की से की। उसका उससे भी तलाक हो गया। इसके बाद उसने तीसरी शादी 2005 में गन्नौर निवासी स्वीटी के साथ की। जिससे उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। उसकी पत्नी स्वीटी उसके साथ भी झगड़ा करती थी। वह उससे परेशान होकर अपनी पोती कविता के साथ सोनीपत में अलग से रहने चली गई। राजो देवी ने आरोप लगाया कि श्रीराम सोनीपत पुलिस लाइन में तैनात था और वहां सरकारी क्वार्टर में अपने परिवार के साथ रहता था। उसकी पत्नी स्वीटी हमेशा उसके साथ मारपीट करती थी। श्रीराम ने उसको कई बार बताया कि उसकी पत्नी उसे परेशान करती है तथा उसे तलाक देने की धमकी देती है। जिसके कारण उसके बेटे ने मानसिक रूप से परेशान होकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। विदित है मंगलवार को गांव पट्टीकल्याणा के अपने पुश्तैनी मकान में हेड कांस्टेबल श्रीराम का शव मिला था। उसके पास से ही सल्फास का एक प्रयोग किया तथा एक बंद पैकेट मिला था। पुलिस ने मौके पर निरीक्षण करते हुए जांच की थी।
विज्ञापन

पुलिस को मिला सुसाइड नोट, पत्नी ने आरोप को बताया निराधार
थाना समालखा पुलिस को हेड कांस्टेबल श्रीराम के पास एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने सुसाइड नोट का पूरा ब्योरा नहीं दिया है। पुलिस ने इन सबके बीच बुधवार को श्रीराम के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उसकी तीसरी पत्नी स्वीटी भी उस वक्त सिविल अस्पताल में थी। स्वीटी मुकदमा दर्ज करने की जानकारी लगते ही हैरान हो गई। उसने सब आरोपों को निराधार बताया।
बेटी ने कहा, किसी दबाव में आकर की आत्महत्या
मृतक श्रीराम की बेटी कविता ने बताया कि उसके पिता जिंदा दिल इंसान थे और सोनीपत पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और वहीं पर एक क्वार्टर में रहतेे थे। वे महीने में एक या दो बार उससे व दादी राजो देवी से मिलने के लिए आते थे। वहीं बताया कि वे गांव के एक पड़ोसी व्यक्ति से भी काफी परेशान थे, जिसका जिक्र वे कई बार करते थे।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस को हेड कांस्टेबल श्रीराम के पास एक सुसाइड नोट मिला है। वहीं उसकी मां राजो देवी ने अपने बयानों में उसकी पत्नी स्वीटी पर आत्महत्या का को उकसाने का आरोप है। उसका आरोप है कि स्वीटी उसको तलाक देने की धमकी देती थी। पुलिस ने उसकी पत्नी स्वीटी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नवीन संधू, प्रभारी, थाना समालखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें