फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने लगाया दहेज के लिए पीटकर घर से निकालने का आरोप, पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दहेज के लिए मारपीट कर निकाला, पांच पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। कुंजल जट्टान निवासी विवाहिता ने शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों पर पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव कुंजल जाट्टान निवासी नगमा ने सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी छह नवंबर 2016 को वसीम अकरम के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे काफी दान दहेज देकर विदा किया था। मगर शादी में दिए गए दहेज से उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही आरोपी उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति व ससुराल पक्ष के सदस्यों सागीर अहमद, नसीमा, मुकारम व मनीबा ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें