फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली दंपति की कनपटी पर लगी, दोनों गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद कमरे में लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली दंपति की कनपटी पर लगी, दोनों गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी छाजू में बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लाइसेंसी रिवाल्वर से चली दो गोलियों में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली दोनों की कनपटी पर लगी है। परिजनों ने दोनों को जीटी रोड सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है, जहां ऑपरेशन कर दोनों की कनपटी से गोली को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। डीएसपी समालखा और एसएचओ ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया है। इधर, परिजन और ग्रामीण वारदात को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। उनका यह भी कहना था कि, हम इस मामले में मीडिया को नहीं इंवाल्व करना चाहते। पुलिस घायलों के होश में आने पर आगामी कार्रवाई करेगी।
मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को दोपहर गढ़ी छाजू निवासी 40 वर्षीय रणबीर और उसकी पत्नी समेत परिजन घर पर थे। रणबीर और उसकी पत्नी कमरे में गए थे। इस बीच लाइसेंसी रिवाल्वर से संदिग्ध परिस्थितियों में दो गोली चली। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो दंपति खून से लथपथ पड़े थे। एक गोली रणबीर और दूसरी उसकी पत्नी की कनपटी पर लगी थी। परिजन दोनों को जीटी रोड सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर दोनों को गंभीरावस्था के चलते ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। डॉक्टर दोनों का ऑपरेशन कर रहे थे, लेकिन देर शाम तक गोली नहीं निकल पाई थी। इधर सूचना पर डीएसपी समालखा नरेश अहलावत और थाना समालखा प्रभारी नवीन संधू सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों की स्थिति के बारे में डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से बात की, लेकिन डॉक्टरों ने पति-पत्नी अनफिट घोषित कर बयान लेने की इजाजत नहीं दी। परिजनों ने पुलिस के सामने वारदात के कारण और गोली चलने की कोई जानकारी न होने की बात कही। पुलिस इसके बाद गांव में पहुंची और पास पड़ोस के लोगों से भी गोली चलने के बारे में जानकारी ली। गांव में भी किसी ने कुछ स्पष्ट नहीं बताया। पुलिस ने घर से लाइसेंसी रिवाल्वर का बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

अभी कारणों का पता नहीं लग सका है...
गढ़ी छाजू गांव में बंद कमरे में गोली लगने से रणबीर और उसकी पत्नी घायल हो गए हैं। दोनों को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने घर से रिवाल्वर को बरामद कर लिया है। जो रणबीर की लाइसेंसी है। पुलिस फिलहाल दोनों में से किसी के भी बयान दर्ज नहीं कर पाई है। पुलिस इस मामले में बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी। पुलिस को फिलहाल गोली चलने या चलाने के कारणों का भी नहीं पता है। इस मामले में निष्पक्ष व उचित कार्रवाई की जाएगी। नवीन संधू, प्रभारी, थाना समालखा।
विज्ञापन

पति-पत्नी के बीच तकरार बताया जा रहा कारण
समालखा। गांव के अपुष्ट सूत्रों की मानें तो गोली चलने का कारण पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तकरार चलना बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक भी सीन ऑफ क्राइम के आधार पर रणबीर द्वारा पहले अपनी पत्नी दर्शना की कनपटी पर गोली मारना व फिर अपनी कनपटी पर गोली मारना सामने आया है। हालांकि पुलिस इस मामले को लेकर फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं कुछ जानकारों का कहना है कि रणबीर ने काफी लंबे समय पहले भी मनाना रोड स्थित एक ढाबे पर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें