फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झेलम से उतरी बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झेलम से उतरी बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक बुजुर्ग महिला यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला यात्री अपनी नातिन से मिलकर अहमदनगर से झेलम एक्सप्रेस से प्लेटफार्म पर उतरी थी। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। डॉक्टरों ने महिला की मौत का प्राथमिक कारण हार्ट अटैक होना बताया है। फिलहाल जीआरपी ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पानीपत रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे पुणे से जम्मू तवी जाने वाली 11077 झेलम एक्सप्रेस ट्रेन से महिला चंद्रदेवी (70) पानीपत रेलवे स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफार्म पर उतरी थी। उसकी कुछ ही देर बाद तबीयत बिगड़ गई। जीआरपी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और महिला को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने महिला के बैग में मिले नंबरों के आधार पर फोन कर मामले की जानकारी दी। परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि चंद्रदेवी धरौली जिला जींद की रहने वाली थी और वह अहमदनगर अपनी नातिन पिंकी के पास गई हुई थी। उसकी नातिन पिंकी ने उसको वहां से झेलम एक्सप्रेस ट्रेन में बैठा दिया। उसकी बुधवार रात को ट्रेन से उतरते ही तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद मौत हो गई। जीआरपी ने बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जोगेंद्र कुंडू ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर तीन पर संदिग्ध परिस्थितियों में बेसुध एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों को शव पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें