फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज वर्मा आत्महत्या मामले में आरोपी पत्नी और प्रेमी को घर से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नीरज वर्मा आत्महत्या मामले में आरोपी पत्नी और प्रेमी को घर से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। कुटानी रोड जगदीश कॉलोनी निवासी युवक नीरज वर्मा आत्महत्या मामले में किला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह आरोपी के घर दबिश दी। जिस दौरान पुलिस ने मृतक की आरोपी पत्नी रूपाली और प्रेमी रणदीप उर्फ काला को गिरफ्तार किया। जांच अधिकारी प्रमोद वर्मा ने एएसआई संतोष व एचसी रामनिवास के साथ दोनों आरोपियों को घर से गिरफ्तार कर पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों के बयान पर आधारित मामले में दोनों आरोपियों की मां के मामले की पुलिस जांच कर रही है।
मृतक के साथ रचाया था प्रेम विवाह:
मृतक नीरज वर्मा पुत्र सुभाष वर्मा जब कुटानी रोड दलबीर नगर स्थित निजी स्कूल की छठी कक्षा में पढ़ता था। उसकी दोस्ती उस दौरान रूपाली नामक छात्रा से हुई। दोनों ने 12 कक्षा तक एक ही स्कूल से पढ़ाई की। दोनों के बीच प्रेम हुआ। दोनों के परिजनों ने सहमति से उनकी एक नवंबर 2017 को शादी करवा दी। शादी के कुछ दिनों बाद ही रूपाली के पति नीरज को उसके किसी दूसरे युवक के साथ संबंध होने की बात पता लगी। जिस बात को लेकर दंपति के बीच झगड़ा रहना लगा। दोनों परिवार वालों ने मामले में रूपाली को समझाया भी, लेकिन उसने उसके प्रेमी रणदीप उर्फ काला पुत्र जिले सिंह से बातचीत करनी नहीं छोड़ी। जिससे आहत होकर नीरज ने 21 फरवरी 2018 को अपने ही घर पर फंदा लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली थी।
विज्ञापन

प्रेमी पति की मौत के पांच दिन बाद रचा ली दूसरे प्रेमी से शादी:
नीरज की मौत के पांच दिन बाद ही उसकी पत्नी ने अपने दूसरे प्रेमी रणदीप के साथ भाग कर दूसरी शादी रचा ली। साथ ही आरोपी पत्नी घर से सोने की आभूषण भी लेकर भाग गई थी। बेटे की क्रिया के बाद बुर्जुग मां-बाप संबंधित मामले की शिकायत लेकर किला थाना पुलिस के पास पहुंचे। पीड़ित परिजनों ने आरोपी रूपाली, रणदीप उर्फ काला व दोनों की मां के खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर करने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन

मामले में 2 आईजी समेत बदले 3 एसपी:
फरवरी माह में संबंधित मामले की शिकायत लेकर बुजुर्ग परिजन किला पुलिस थाना पहुंचे। उस समय थाने प्रभारी सुरेश पाल थे। जिसमें आईओ राजपाल को नियुक्त किया था। साथ ही उस समय राहुल शर्मा एसपी व राजेश लोहान डीएसपी थे। इसके बाद शहर की एसपी संगीता कालिया बनीं। जिनके आने के बाद किला थाना प्रभारी नरेंद्र को नियुक्त किया गया। साथ ही केस के आईओ राजेश को नियुक्त किया। कुछ समय बाद किला थाना प्रभारी बलवान सिंह को नियुक्त किया गया। इसके बाद शहर के एसपी मनबीर सिंह आए। डीएसपी सतीश कुमार को डीएसपी किला व सिटी नियुक्त किया। साथ ही सुरेंद्र दहिया को थाने का प्रभारी बनाया गया। प्रभारी दहिया ने प्रमोद वर्मा को आईओ नियुक्त किया। साथ ही संबंधित केस के चलते दो आईजी सुुभाष यादव व नवदीप सिंह विर्क के संज्ञान में भी ये मामला आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें