बीए सेकंड की छात्रा के साथ दुराचार का प्रयास
पानीपत। थाना मतलौडा के अंतर्गत एक गांव निवासी बीए सेकंड की एक छात्रा के साथ शहर के कच्चा कैंप में दुराचार के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप गांव में पड़ोस के ही एक युवक पर लगाए हैं। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना मतलौडा के अंतर्गत एक गांव निवासी एक छात्रा के साथ थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत कच्चा कैंप में दुराचार का प्रयास किया। थाना मॉडल टाउन पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और छात्रा के बयान दर्ज किए। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह शहर के एक कॉलेज में बीए सेकंड ईयर में पढ़ती है। गांव का ही गौतम उर्फ रवि ने उसके साथ कच्चा कैंप में दुराचार का प्रयास किया। वह आरोपी से बचकर मुश्किल से निकली। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने छात्रा के बयानों के आधार पर आरोपी गौतम उर्फ रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।