फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कोच में कोहण्ड से चढ़े युवकों ने की महिला से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कोच में महिला से छेड़छाड़, जीआरपी ने नहीं ली शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
अंबाला-पानीपत पैसेंजर ट्रेन के महिला कोच में एक महिला यात्री के साथ तीन युवकों द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक महिला के साथ कोहंड रेलवे स्टेशन से लेकर पानीपत तक छेड़छाड़ करते रहे, लेकिन आरपीएफ कहीं नजर नहीं आई। आरोपी ट्रेन की गति कम होने पर असंध पुल के पास उतरकर फरार हो गए। महिला ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर आकर इसकी शिकायत दी। हालांकि जीआरपी शिकायत न मिलने की बात कह रही है।
घरौंडा रेलवे स्टेशन से एक महिला बुधवार को अंबाला से पानीपत आने वाली 64532 पैसेंजर ट्रेन के महिला कोच में सवार हुई। महिला ने बताया कि ट्रेन जब कोहंड रेलवे स्टेशन पर रुकी तो महिला कोच में तीन युवक चढ़े। जिसके बाद वे उसके पास बैठ गए और छेड़छाड़ करने लगे। जब उनको ऐसा करने से मना किया तो गाली-गलौज करने लगे। पीड़िता ने बताया कि जब वह सीट से उठकर जाने लगी तो तीन में से एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। जब शोर मचाया तो हाथ छोड़ दिया। उसने बताया कि तीनों युवक स्टेशन आने से पहले ही असंध ओवरब्रिज के पास ट्रेन धीमी होने के बाद उतर गए। स्टेशन पहुंचने के बाद मामले की शिकायत लेकर वह जीआरपी थाने गई। लेकिन वहां पर किसी भी कर्मी ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। जिसके बाद वह कुरुक्षेत्र को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में बैठकर अपने घर घरौंडा वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में जीआरपी थाना प्रभारी बृजपाल सिंह राणा ने बताया कि महिला छेड़छाड़ का मामला सामने नहीं आया है। पैसेंजर ट्रेन के रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के वक्त जीआरपीकर्मी प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़े थे। अगर ऐसा मामला होता तो महिला को मौके पर ही खड़े जीआरपी कर्मियों को शिकायत करनी चाहिए थी। महिला की कोई शिकायत आती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें