फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

समालखा। हाई वोल्टेज बिजली तारों की चपेट में आने से लाईन पार हनुमान कालोनी में झुलसने के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग तथा पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक राकेश शुक्रवार को तेरह वर्ष बाद अपने मामा के घर आया था और अगले ही दिन हादसे का शिकार हो गया। घटना को लेकर कालोनी वासियों में बिजली विभाग के प्रति रोष है।
मिली जानकारी के अनुसार करीब 18 वर्षीय राकेश निवासी सिंघाना अपने मामा मैनपाल के घर लाइनपार स्थित हनुमान कालोनी में शुक्रवार पहुंचा था। वह एक हाथ से दिव्यांग था और तेरह साल बाद अपने मामा के यहां आया था। शनिवार सुबह वह घर के छज्जे के पास हाइवोल्टेज तारों की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। लोगों ने लाठी से उसे हटाने का प्रयास किया लेकिन मौत होने के बाद वह तारों से अलग हो सका। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के जेई व अन्य कर्मी पहुंचे और सप्लाई को बंद कराया। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालोनी वासियों में रोष:
घटना के बाद से कालोनी वासियों में बिजली विभाग के प्रति काफी रोष है। उनका कहना था कि घरों के छत, छज्जे आदि के पास से गुजरती हाइवोल्टेज तारों को हटाने के लिए कई बार शिकायत देने के बावजूद भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। विभाग के लापरवाही के कारण ही उक्त हादसा हुआ और युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। उन्होंने बताया कि कालोनी में एक प्लाट में भी हाइवोल्टेज तारें नीचे झूल रही हैं और विभाग अब भी किसी और बड़े हादसे के इंतजार में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें