फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात करवाकर जान से मारने की दी जा रही धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। इसराना निवासी एक महिला ने गांव कलाना खास, सोनीपत निवासी एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुराचार करने, गर्भपात कराने और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसने इसकी शिकायत पुलिस से लेकिन, पुलिस ने भी आरोपी से सांठ-गांठ कर उसे चुप करा दिया। पीड़िता ने मुख्यमंत्री के नाम दी शिकायत में सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
इसराना निवासी एक महिला ने सीएम विंडो में दी शिकायत में बताया कि उसके पिता राजमिस्त्री हैं। उसके पिता ने कलाना खास निवासी एक व्यक्ति के मंदिर का निर्माण किया था। वह मंदिर में संतान पैदा होने की दवाई, जोड़ों के दर्द, डिस्क दिक्कत की दवाई देता था। उसके पिता ने उसे बताया कि उनकी बेटी के पेट में बचपन से ही दर्द रहता है। इस पर उसने उसे मंदिर में बुलाया। अक्तूबर 2014 में वह अपने माता-पिता के साथ मंदिर गई। आरोपी ने माता-पिता को बाहर बैठा दिया और उसके साथ दुराचार किया। इस बारे में किसी को बताने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया। अपने मंदिर में कसम उठाते हुए कहा कि वह उसे बच्चे पैदा होने, जोड़ों के दर्द और अन्य दवाइयां बनाने का तरीका बता देगा। उससे शादी कर उसे अपने साथ रखेगा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी नरेला में दुकान खोलकर बच्चा पैदा होने की दवाई देने लगा। आरोपी शादी का झांसा देकर उससे लगातार दुराचार करता रहा। इस बीच वह गर्भवती हो गई। उसने ही एक नर्स को 15 हजार रुपये देकर उसका दो माह का गर्भ गिरवा दिया। इसके बाद वह दोबारा गर्भवती हो गई। बिजेंद्र ने काठमंडी गोहाना स्थित एक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने के बहाने नौ मई को उसका तीन माह का गर्भ गिरवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 19 मई 2017 को आरोपी उसके घर आया और उसे उठाकर अपने गांव ले गया। वहां आरोपी, उसकी पत्नी, उसके भाई और उसके भाई की पत्नी ने उसे पीटा और धक्के देकर घर से निकला दिया। मामले की शिकायत गोहाना पुलिस को दी, लेकिन वहां की पुलिस ने उसे ही धमका दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी व उसके परिवार के सदस्य उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें