फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने कार को मारी टक्कर, भाई की शादी में जा रही महिला की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रिसालू रोड पर महाराजा फैक्ट्री के सामने गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने कार का शीशा तोड़कर घायल बेटे को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। परिवार उत्तर प्रदेश के शामली में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। हादसे की सूचना पर शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के भदौड़ा गांव निवासी आनंद मलिक छाजपुर स्थित ग्लोबल फैक्ट्री में फौरमेन हैं। परिवार सहित 18 साल से किशनपुरा में दुर्गा मंदिर के पास किराये के मकान में रहते हैं। शुक्रवार रात को वह साले गौरव की शादी में शामली में होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।
कार का शीशा तोड़ा तो बची किशोर की जान
आनंद मलिक ने बताया कि कार दोस्त कुलदीप चला रहा था। उनके साथ दोस्त गुलशन बैठा था। पीछे वाली सीट पर पत्नी नीतू मलिक (35) और इकलौता बेटा जतिन (13) के साथ आनंद बैठे थे। रिसालू रोड पर सामने से गन्ना लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्राली के ड्राइवर ने उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी की मौत हो गई और बेटे जतिन की गर्दन और सिर पर चोट लगी है।
विज्ञापन

आनंद ने बताया कि दोस्तों की मदद से दस मिनट की जद्दोजहद के बाद कार का शीशा व सीट तोड़कर किसी तरह पत्नी का शव और गंभीर रूप से घायल बेटे जतिन को बाहर निकाला। घायल जतिन को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोपी ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। इस मामले के जांच सेक्टर-29 चौकी के एएसआई विष्णु दत्त ने बताया कि मामला दर्ज करके ट्रैक्टर-ट्राली व क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। आरोपी ट्रैक्टर चालक पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें