बाइक अनियंत्रित होकर तूड़ी के कूप से टकराई, ट्रांसपोर्टर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव रेरकलां के पास ट्रांसपोर्टर की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर तूड़ी के कूप से टकरा गई। इसमें ट्रांसपोर्ट की गर्दन तूड़ी में फंस गई और उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने सुबह उसका शव देकर बोहली चौकी पुलिस में इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तूड़ी से निकालकर सिविल अस्पताल में भिजवाया, यहां डॉक्टरों ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया है।
बताया जा रहा है कि 42 वर्षीय सुभाष पुत्र रामचंद्र निवासी गांव धर्मगढ़ पेशे से रिफाइनरी में ट्रांसपोर्टर था। वह शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे बाइक से घर लौट रहा था। रेरकलां गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर तूड़ी के कूप में टकरा गई। उसकी गर्दन तूडी में फंस गई और उसकी मौत हो गई। लोगों ने सुबह उसका शव तूड़ी में फंसा देखकर पुलिस को बुलाया था। रामचंद्र दो बच्चों का पिता था।