फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक खराब होने पर ट्रक चालक ने बीच जीटी लगाए थे इमरजेंसी ब्रेक, संतुलन खो जाने से ट्रक में घुस गई थी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक खराब होने पर ट्रक चालक ने बीच जीटी लगाए थे इमरजेंसी ब्रेक, संतुलन खो जाने से ट्रक में घुस गई थी कार
विज्ञापन

पानीपत। कोहंड के पास वीरवार को हुई ट्रक-कार की भिड़ंत में हुई तीन दोस्तों की मौत से सेक्टर 13-17 व नूरवाला क्षेत्रों से शहरवासियों में रोष की लहर है। गमगीन माहौल में तीनों दोस्तों के शवों को पोस्टमार्टम कर डॉक्टरों की बोर्ड टीम ने किया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी गोपाल, गुलशन और नूरवाला निवासी राकेश सड़क हादसे में जवान बेटों को खो कर गमगीन थे। लोग उन्हें दिलासा दे रहे थे। बच्चों के पिता ने फूट फूट कर रोते हुए कहा कि बेटों की जिंदगी को संवारने के लिए क्या क्या सपने संजोए थे। लेकिन सारे सपने एक ही झटके में खत्म कर दिए। थोड़ी-थोड़ी देर बाद उनके आंखों के सामने बच्चों की तस्वीरें घूमने लगती थी। बताया जा रहा है कि कार में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के नवीन (21), अंकुश (18), नूरवाला के कपिल (18) और मोहित के अलावा एक अन्य युवक भी था। चारों दोस्त फोटो शूट करने के बाद उसे करनाल छोड़कर स्कूल जा रहे थे।
विज्ञापन

इकलौता बेटा अंकुश, अस्पताल में दम तोड़ा सेक्टर 13-17 निवासी गुलशन ने बताया कि वीरवार को हादसे की सूचना मिलते ही वह शाम साढ़े 6 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और राहगीर मौजूद थे। बेटा अंकुश सड़क पर ही क्षतिग्रसत कार में तड़प रहा था। तुरंत उपचार के लिए घरौंड़ा के सामान्य अस्पताल, फिर अर्पणा अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया।
ट्रक की रॉड से फाड़ी छाती, दिल आया बाहर, 197 टांके लगाए:
इस हादसे में मृतकों का चौथा दोस्त भी कार में सवार था। इस दर्दनाक, जानलेवा हादसे में ट्रक की रॉड ने चौथे दोस्त मोहित की छाती को फाड़ दिया। जिसको पानीपत सामान्य अस्पताल ले जाया गया था। जहां से डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। रोहतक से रात को ही उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के एक अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां के डॉक्टरों ने बताया कि घायल का दिल बाहर आ गया था। जिससे 197 टांके लगाकर भीतर किया गया है। अभी भी घायल के हालत नाजुक बने हुए है।
विज्ञापन

ट्रक चालक ने खराबी आने पर एकाएक इंडिकेटर दिए बिना एमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो लोग घायलों को कार से निकालने का प्रयास कर रहे थे। उस समय गाड़ी की सीट बेल्ट नहीं लगी मिली। आरोपी ट्रक चालक बारूमला निवासी इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है।
- एएसआइ नरेश कुमार, घरौंडा थाना पुलिस, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें