फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल की बच्ची से 5 साल तक 32 लोगों ने किया रेप, 3 माह की गर्भवती हुई, प्रशासन से लगाई आबोशन की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
14 साल की बच्ची से 5 साल तक 32 लोगों ने किया रेप, 3 माह की गर्भवती हुई, प्रशासन से लगाई गर्भपात की गुहार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। समालखा के एक गांव में रहने वाली 14 साल की बच्ची के साथ 5 साल तक 32 लोगों ने रेप किया। जिसके चलते बच्ची 3 माह की गर्भवती हो गई। बच्ची की हालत बहुत ज्यादा गंभीर होते देख, परिजनों ने बच्ची के गर्भपात की गुहार प्रशासन से लगाई है। हयूमन राइट्स एक्टिविस्ट अधिवक्ता मोमिन मलिक ने कहा कि अगर प्रशासन ने गर्भपात की इजाजत नहीं दी तो वे पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट से न्याय की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन

समालखा के एक गांव में रहने वाले मजूदर पिता ने गरीबी के चलते उसकी 9 साल की बच्ची की पांचवीं की पढ़ाई छुड़वा दी। साथ ही बच्ची को काम करने के लिए समालखा के दूसरे गांव की एक महिला को सौंप दी। महिला ने बच्ची को अपने ही घर के काम पर लगा लिया। इसके बाद इसी महिला के रिश्तेदार ने बच्ची से रेप की घटना को अंजाम दिया। जिसका विरोध बच्ची ने किया, तो उसके साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया। इतना ही आरोपी ने बच्ची को उसके परिवार सहित जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम देता रहा। इसके बाद बच्ची से महिला के भाई व उसके पति ने रेप किया। बच्ची को काफी लंबे समय तक घर पर यौन शोषण करने के बाद आरोपी रिश्तेदार उसे खेतों में ले गया। जहां उसने अपने 4 साथियों के साथ काफी लंबे समय तक रेप किया। जब बच्ची 12 साल की हुई तो आरोपी महिला ने उसे कुरूक्षेत्र के एक ढाबा संचालक को बेच दिया। जहां आरोपी ढाबा संचालक ने भी उसके साथ रेप किया। साथ ही उसके ढ़ाबे पर आने वाले अन्य लोगों ने भी रेप किया। परिजनों का आरोप है कि वे जब भी बच्ची को महिला के पास लेने जाते, तो वो हमेशा ही टाल-मटोल करते थे। पिता को शक हुआ, तो उसने मामले में बच्ची के गायब करने की शिकायत समालखा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए बच्ची को समालखा से ही बरामद किया। बच्ची के 164 के बयान लेकर पुलिस ने मामले में परिजनों सहित बच्ची के जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। परिजनों का आरोप है कि बच्ची को महिला ने जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके चलते उसने गलत बयान दिए। साथ ही पुलिस बच्ची को रिकवर कर अपने साथ ले गई। जिस कारण उसने डर के साए में ही बयान दिए। परिजनों का कहना है कि अगर बच्ची को पहले उनसे मिलवाया जाता, तो उसके बयान सही होते। परिजनों के आरोप पर पुलिस ने फिर से बच्ची के 164 के बयान दर्ज किए। जिसमें उसने उसके साथ घटित रेप की वारदात को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें