फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स और चुनाव एकसाथ होने से दोहरी चुनौती : रिधिम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन

साबिर पाक के सालाना उर्स के मद्देनजर बुधवार को एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने दरगाह परिसर और मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधीनस्थों को अलर्ट रहने के साथ मेला क्षेत्र में 18 स्थानों स्थानों पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को बताया कि उर्स मेले को लेकर सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद कर ली गई हैं। पुलिस फोर्स भी मुस्तैद है। इस बार पुलिस प्रशासन के सामने दोहरी चुनौती है। उर्स और निकाय चुनाव एकसाथ होने के चलते अन्य जनपदों से नाममात्र के जवान मिले हैं, जिन्हें मेला क्षेत्र में तैनात किया गया है। उन्होंने बताया लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेले में सीसीटीवी कैमरों के लिए 18 जगह चिह्नित की गई हैं। सीसीटीवी कैमरों को दो दिन के अंदर लगाने को कहा गया है। उर्स में आने वाले जायरीन अपनी धार्मिक भावनाओं के साथ पहुंचते हैं, अगर उर्स की गरिमा और आस्था को भंग करने का किसी भी तरह का कोई प्रयास किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, सीओ चंदन बिष्ट, मनोज कत्याल, मेलाधिकारी मनोज कुमार नैनवाल, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें