फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-तहसील कैंप चौकी पुलिस ने किया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल अकाउंट से निकाले 80 हजार रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। तहसील कैंप रामनगर निवासी एक युवती का एटीएम कार्ड बदलकर बैंक अकाउंट से 80 हजार रुपये की नकदी निकालने का मामला सामने आया है। युवती ने मामले की शिकायत तहसील कैंप चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहसील कैंप राम नगर निवासी ज्योति ने तहसील कैंप चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 14 जुलाई को तहसील कैंप मोड़ के पास स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसे निकलवाने गई थी। एटीएम में एक युवक पहले से ही मौजूद था। उसने अपना एटीएम जैसे ही मशीन में डाला तो वहां मौजूद युवक ने कहा कि मशीन खराब है। उसे बातों में उलझाते हुए युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। वह घर पहुंची तो मोबाइल पर बैंक अकाउंट से 80 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उसने इसकी शिकायत तुरंत बैंक अधिकारियों को देते हुए अपना एटीएम बंद करवाया। बाद में मामले की शिकायत तहसील कैंप चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई फतेह सिंह बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान करने के लिए एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें