फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट गोदाम से चैन बटन चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय, एक सप्ताह में 40 हजार की चौथी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
काबड़ी रोड पर बने वेस्ट के गोदाम में चोर 40 से 45 हजार के चैन बटन चुराकर फरार हो गए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। चोर एक गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बलदेव राज निवासी सिद्धार्थ नगर ने बताया कि उसका रामस्वरुप चौक से काबड़ी रोड पर जाने वाली 33 फुटा रोड पर वेस्ट का गोदाम है। आठ जुलाई को वह गोदाम बंद कर घर गया था। 9 जुलाई की सुबह जब वह गोदाम पहुंचा तो उसे शटर उखड़ा हुआ मिला। अंदर से उसके चैन बटन गायब थे, जिनकी कीमत करीब 40-45 हजार रुपये है। उसने पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी तो पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 380 व 457 के तहत केस दर्ज किया है।
एक सप्ताह में एरिये में चौथी चोरी
बलदेव ने बताया कि उनका वेस्ट का काम है। वह वेस्ट के अंदर से चैन अलग निकालते है और बटन अलग। इन्हीं चैन बटन को चोरी करने का एक गिरोह बना हुआ है, जो सक्रिय है। दो दिन पहले ही भी हवा सिंह के एक वेस्ट के गोदाम से आरोपी एलइडी व चैन बटन चुराकर फरार हो गए थे। इस गोदाम के मालिक हवा सिंह ने बताया कि दो बार पहले भी चोरी हो चुकी थी, जिसके बाद उन्होंने चौकीदार लगाया था, वह छुट्टी पर चला गया और उसी रात चोर चोरी कर ले गए। इसके अलावा पास में एक चाय वाले का शटर उखाड़ हजारो की चोरी की गई है।
विज्ञापन

एक साल पहले दो बार चोरी हुई तो बदलना पड़ा था गोदाम
बलदेव का कहना है कि उनका गोदाम पहले दूसरी कॉलोनी में था, वहां पर दो बाद चोरिया हुई, एक बार तो आरोपी वेस्ट का पूरा गोदाम ही चोरी कर फरार हो गए थे। हालाकि पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था, लेकिन उनसे केवल 10 हजार रुपये बरामद हुए थे। जिसके बाद उसने अपना गोदाम बदला, लेकिन यहां पर भी अब चोरिया होनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है, चैन बटन चोरी करने वाले गिरोह की धरपकड़ में टीम जुटी हुई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुनिल कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें