जिले में सोमवार को कोरोना सेे जौंधन गांव के युवक की मौत हो गई। 29 साल का ये युवक 8 जुलाई को पीजीआई में दाखिल हुआ था। वह बुखार से पीड़ित था। रविवार को मौत हो गई थी। उसके बाद डॉक्टरों ने उसके सैंपल लिए थे। सोमवार को मिली रिपोर्ट में मृतक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। डॉक्टरों की टीम ने पूरी सुरक्षा के साथ उसका अंतिम संस्कार किया। जिले में अब तक कोरोना से आठ मौत हो चुकी है। आठ में से छह रोगियों की उम्र 30 वर्ष से कम है।
वहीं दूसरी ओर रविवार को एचडीएफसी बैंक के चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसके बाद बैंक को प्रशासन ने बंद कर दिया है। नौल्था गांव में भी एक आठ साल का बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है। दो दिन पहले उसकी मां भी पॉजिटिव मिली थी। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 415 पहुंच गई है। इनमें से 189 लोगों का ईलाज चल रहा है। जबकि 217 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। सोमवार को भी 19 लोगों ने कोरोना को हराया है।
ये मिले सोमवार को पॉजिटिव
पॉजिटिव केसों में सेक्टर 12 निवासी 28 साल की युवती, सावन पार्क के पास का निवासी 28 वर्षीय युवक, राज नगर निवासी 52 साल का पुरुष व 31 साल की महिला,सुखदेव नगर के 40 साल के पुरुष, बापौली वासी 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला, गढ़ी सिकंदरपुर का 32 साल का पुरुष, नौल्था निवासी 8 साल का बच्चा, अंसल निवासी 22 साल की युवती, एनएचबीसी वासी 40 वर्षीय पुरुष, एल्डिगो निवासी 54 का पुरुष और 29 साल का युवक, शिवनगर निवासी 50 साल का पुरुष,सैनी कॉलोनी वासी 30 साल का पुरुष,अटॉवला निवासी 30 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
इन्होंने कोरोना को हराया
सोमवार को कोरोना के 19 केस डिस्चार्ज किए गए हैं। इनमें थर्मल कॉलोनी के 50 साल का पुरुष, सेक्टर 12 निवासी 8 साल का बच्चा,60 व 62 साल का पुरुष, 28 व 20 साल का युवक, संजय कॉलोनी निवासी 33 साल का पुरुष, मतलौडा निवासी 52 वर्षीय, 45,48 व 65 साल के पुरुष और 25 साल का युवक, एल्डीगो निवासी 18 साल की युवती, सेक्टर 11 निवासी 58 साल का पुरुष,एसडी कॉलेज के पास 22 साल की युवती,इसराना अनाज मंडी निवासी 35 साल की महिला, अटावला गांव का 60 साल का पुरुष,बापौली निवासी 20 साल का युवक और जनक गार्डन निवासी 30 साल की महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।
लोगों ने सेक्टर 12 को सील करने की मांग की
सेक्टर 12 कोरोना को लेकर सबसे संवेदनशील बना हुआ है। यहां से अब तक 30 कोरोना के मामले आ चुके हैं। आए दिन सेक्टर 11 व 12 में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन व वहां के लोग भी चिंतित है। लोगों ने प्रशासन ने मांग की है कि सेक्टर 12 को सील कर दिया जाए। ताकि कोरोना पर अंकुश लग सके।
पहली मौत: 6 मई को दीनानाथ कॉलोनी के 24 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट मरने के बाद पॉजिटिव मिली। वह दिल्ली से लौटा था, बुखार व सांस के लक्षण और उसको रैबीज बताया गया था और मरने से पहले पड़ोसन के हाथ पर काटा भी था।
दूसरी मौत: 7 मई को झट्टीपुर के 28 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसकी 6 मई को मौत हो गई थी। उसे टीबी की बीमारी थी। बिहार का रहना वाला था।
तीसरी मौत: 8 मई को फरीदाबाद की 20 वर्षीय युवती कोरोना से जंग हार गई। ये युवती सेक्टर 11 की गोकुल धाम सोसायटी में अपनी बहन के घर आई थी। ये टीबी की मरीज थी। 2 मई को कोरोना पॉजिटिव मिली थी। खानपुर मेडिकल कॉलेज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
चौथी मौत: 8 जून को पानीपत के एक 24 साल के युवक की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। युवक का टीबी का भी इलाज चल रहा था। मौत से पहले उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी थी और इलाज के दौरान वेंटिलेटर पर उसकी मौत हो गई थी।
पांचवीं मौत: 12 जून को एल्डिको के रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ये दिल्ली से अपने रिश्तेदार के घर से आया था।
छठी मौत: 41 साल की महिला की मौत हो गई। महिला थाइराइड से पीड़ित थी। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद ही खानपुर मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया था। शनिवार रात को ही महिला की मौत हो गई। सैंपल की जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकली।
सातवीं मौत: एक 72 साल के मरीज की मौत( मृतक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन उसका संस्कार रिपोर्ट आने से पहले ही कर दिया गया था। टेस्ट में कोरोना संक्रमण मिला था।
आठवीं मौत: 12 जुलाई को जौंधन गांव के 22 वर्षीय युवक की पीजीआई में मौत हो गई। युवक बुखार से पीड़ित था। मरने के बाद उसके सैंपल लिए गए। जिसमें वो कोरोना से संक्रमित मिला।
- एक युवक की कोरोना से मौत हुई, नए 15 मरीज मिले-डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि कि जिला में कोविड-19 के कुल 12138 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 11248 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। सोमवार को भी इनमे से 285 सैंपल भेजे गए हैं। 483 रिपोर्टस का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। जौंधन गांव के एक युवक की पीजीअई में मौत हुई है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिले में 189 केस एक्टिव रह गए हैं और 217 केस रिकवर हो चुके हैं। सोमवार को नए 15 केस आए हैं।