फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव, पति समेत नौ पर दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लोहारी में एक विवाहिता की संदिगध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। विवाहिता की फांसी के फंदे पर झुलने से मौत हुई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता कृष्ण वासी राकसेड़ा ने बताया कि उसने अपनी बेटी कविता की शादी करीब 10 माह पूर्व मोनू निवासी लोहारी के साथ की थी। शादी में उसने अपनी हैसियत से बढ़ कर खर्च किया था।
विज्ञापन

शादी के बाद ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज लाने की बढ़ती मांग व मारपीट की जाने लगी। जब उसके लड़के बेटी की ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। मृतका के पिता कृष्ण ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष द्वारा रक्षा बंधन पर 50 हजार रुपये व बड़ी बाइक लाने की डिमांड रखी गई। डिमांड पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोगों नें उसकी बेटी को फांसी के फंदे पर लटका दिया। उनके पास सूचना भिजवाई कि कविता की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर जब वे पहुंचे तो कविता मृत हालत में मिली। पुलिस ने मृतका के पिता कृष्ण वासी राकसेड़ा की शिकायत पर पति मोनू, सास संतोष, जेठ प्रवीण, सोनू, जेठानी रूबी, प्रिंयका लोहारी, ननंद आशा व ननदोई रविंद्र वासी गढ़ी सिकंदरपुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 बी, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें