फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर दो करोड़ रुपये ठगने व धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की पुरानी गुड़ मंडी स्थित गांधी नगर के रहने वाले बृजपाल ने दिल्ली के एक व्यक्ति पर करीब दो करोड़ की धोखाधड़ी करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में बृजपाल ने बताया कि उसने 2013 को पीजीएफ लिमिटेड, दिल्ली के निदेशक चंद्रभान ढिल्लों निवासी वैशाली बिल्डिंग कम्यूनिटि सैंटर, पश्चिम विहार दिल्ली से एक प्लॉट का सौदा 58000 रुपये प्रति वर्गगज के हिसाब से किया था। जिसका ब्याना 50 लाख रुपये नकद व डेढ़ करोड़ रुपये चैक द्वारा दिया था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उक्त जमीन जोकि गांव बापौली मे है जिस पर चन्द्रभूषण ढिल्लों ने अपने हस्ताक्षर डायरेक्टर के रूप मे किए। उसके बाद जब मैने उस प्लाट के कागजात देखे तो वह सारे कागजात फर्जी निकले व उक्त स्थान पर कोई प्लाट ना था। इसके बाद वो कई बार लोगों को साथ लेकर उसे मिला लेकिन प्लाट या पैसे देने की बजाए धमकी देने शुरू कर दी। उसने धोखाधड़ी करते हुए दो करोड़ रूपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें