फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रुप से परेशान किशोरी ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
देशराज कॉलोनी में वीरवार सुबह 11 बजे पिछले पांच दिनों से मानसिक रुप से परेशान चल रही 17 साल की किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद भाई दोपहर भाई जब खाना खाने के लिए आया तो उसने बहन को फंदे पर लटका देख दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वीरवार शाम को शव को शव गृह रखवाया और शुक्रवार सुबह पंचनामा भरवा पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों का सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विनय सिंह पुत्र बंसी लाल ने बताया कि उनके माता पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। वे तीन भाई व एक बहन है, जो कि पिछले 15 साल से देशराज कॉलोनी में रह रहे थे। वह सभी कॉलोनी में एक निजी फैक्ट्ररी में काम करते है। वीरवार दोपहर जब वह खाना खाने के लिए गया तो उसकी बहन उमा भारती (17) ने फांसी लगा रखी थी। दरवाजा तोड़कर बहन को फंदे से नीचे उतारा व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भिजवाया और शुक्रवार सुबह पंचनामा भरवा शव को परिजनों को सौंप दिया। भाई ने बताया कि उसकी बहने बचपन में चौथी कक्षा तक पढ़ाई कर छोड़ दी थी। वह भी फैक्ट्ररी में काम करती थी, 20 अक्तूबर को वह रोते हुए घर आई। जब उसकी भाभी आशा देवी ने उससे कारण पूजा तो उसने कुछ नहीं बताया। वह तब से परेशान रहती थी, किसी से बात तक नहीं करती थी। उन्होंने बताया कि मानसिक रूप से परेशान होकर उसने फंदा लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें