पानीपत में बेटी की सगाई के प्रोग्राम में फोटो खिचवा रही मां का दो अज्ञात चोर पर्स लेकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी फुटैज में कैद हो गई। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सरिता तनैजा पत्नी भीम तनेजा निवासी मॉडल टाउन सोनीपत ने बताया कि शुक्रवार रात को उसकी लड़की मानशी की सगाई के प्रोग्राम में अमीर गार्डन बुक किया थे। जिसमें शामिल होने के लिए लड़का व लड़की के परिवार के सभी रिश्तेदार आए हुए थे। शुक्रवार रात 12.50 बजे वह अपनी बेटी के साथ फोटो खिचाने लगी और अपना पर्स साथ रखी टेबल पर रख दिया। कुछ समय बाद जब उसने पर्स चेक किया तो वहां पर नहीं मिला। वहीं गार्डन में लगे सीसीटीवी फुटैज चेक की तो दो चोर पर्स को उठाकर ले जाते दिखाई दिए। पीड़िता ने बताया कि उसके पर्स में 50 हजार रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी, एक जोड़ी टोपस व घर की चांबियां थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है।