सनौली रोड कमली मौहल्ला में रहने वाले एक युवक से पैसे दोगुने के झांसा दे एक युवक ने 11 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने बताया कि उसके दोस्त ने आरोपी युवक से होटल में मिलवाया। जिसने आंखो के सामने ही 10 हजार को 20 हजार में बदल दिया था, वहीं इसी लालच में आकर पीड़ित ने आरोपियों को 11 लाख रुपये दिए, जिसके बदले आरोपियों पीड़ित को एक पेकेट दिया और दो घंटे बाद खोलने की बात कही। पीड़ित ने दो घंटे बाद खोला तो उसके कागज के कोरे टुकडे थे, जिसके बाद पीड़ित ने किला थाना पुलिस को शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पंकज बांगा पुत्र प्रीतम लाल बांगा निवासी कमली मौहल्ला, सनौली रोड ने बताया कि उसकी पंकज ट्रेडिंग कंपनी के नाम से एक फर्म है। उसकी फर्म पर फहीम नाम से एक लड़का आता था। जिससे उसकी दोस्ती हुई। वह पीड़ित को पैसे दोगुने करने का झांसा देकर एक होटल में ले गया, जहां पीड़ित को एक सिंहा नाम से व्यक्ति से मिलवाया। फहीम ने आरोपी युवक को 10 हजार रुपये दिए, जिसको आरोपी ने आंखों के सामने ही डबल कर 20 हजार बना दिए। जिसके बाद आरोपी ने कहा कि वह छोटी रकम की फाइल को नहीं उठाता, कम से कम 11 लाख होने चाहिए। पीड़ित आरोपी युवक के पास 11 लाख रुपये इकट्ठा किए और आरोपियों को अपने घर पर बुलाया। पीड़ित ने आरोपियों को पैसे दिए, वहीं आरोपियों ने बदले में उसे एक पैकेट दिया और दो घंटे में पैकेट खोलने के लिए कहा। आरोपी मौके से चले गए, लेकिन जब दो घंटे बाद पीड़ित ने पैकेट खोला तो उसमें कागज के टुकडे थे। जिसके बाद पीड़ित ने अपने दोस्त से संपर्क किया, लेकिन उसने भी आश्वासन ही दिया। वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।