फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाईयों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गुडा के गैस प्लांट में काम खत्म कर बाइक पर घर वापस लौट रहे दो सगे भाइयों को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल हुए दोनों भाइयों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे को भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

गांव बल्ला निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह और उसका भाई संदीप गैस प्लांट गुड़ा में नौकरी करते हैं। सोमवार को भी रोजाना की तरह वे दोनों काम खत्म होने के बाद शाम को बाइक से अपने घर जा रहे थे। उस समय बाइक उसका भाई संदीप चला था। जब वो ददलाना नहर पुल के पास पहुंचे तो सड़क पर सामने से आर रहे एक ट्रक ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। जिसके कारण संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुंरत इलाज के लिए जिले के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया या। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरे भाई की दुर्घटना में काफी चोटें आई हैं, जो इस समय अस्पताल में उपचारधीन है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और मामला दर्ज कर लिया है। कांस्टेबल करनैल सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें