फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार वोल्टेज के करंट से झुलसा युवक, हालत गंभीर, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
घर की छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार हाई वोल्टेज के करंट से एक 18 वर्षीय युवक झुलस गया है। ईदगाह रोड मॉडल टॉउन एरिया की गौतम कॉलोनी में अपनी मौसी के घर आए करनाल के बसताड़ा निवासी रितिक को शनिवार सुबह छत पर बने बाथरूम में नहाने के लिए गया था इस दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज की चपेट में आ गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे करनाल के कल्पना चावला अस्पताल और वहां से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया है। घटना से गुस्साए लोगों ने ईदगाह रोड पर जाम लगा करीब 2 घंटे तक सरकार व बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। वहीं, गुस्साए लोगों को शांत करवाने के लिए डीएसपी बिजेंद्र भी मौके पर पहुंचे। पार्षद लोकेश नांगरू व शहरी विधायक प्रमोद विज ने मौके पर पहुंच कर जल्द से जल्द बिजली निगम की हाईवोल्टेज तारों को वहां से हटवाने का आश्वासन दिया। इसी दौरान निगम के जेई राजेश कुमार को भी लोगों ने लिखित तौर पर शिकायत दी। उन्होंने भी लोगों को तार हटवाने के लिए लोगों को लिखित तौर पर आश्वासन दिया है। विधायक व बिजली निगम के अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

जब तक लाइन नहीं हटेगी, जाम नहीं खुलेगा
घटना से आहत कॉलोनी के लोगों ने बताया कि इस लाइन के कारण पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं, उसके बाद भी बिजली निगम के अधिकारियों ने इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने ईदगाह रोड को जाम करते हुए कहा कि वे तब तक नहीं हटेंगे, जब तक लाइन का काम शुरू नहीं हो जाता। इस मौके काफी भीड़ एकत्रित हो गई।
पहले भी हो चुके हैं दर्दनाक हादसे
गुस्साए लोगों ने बताया कि इस तरह के हादसे पहले भी कई बार हो चुके हैं। कुछ दिन पहले भी एक नौजवान युवक इन तारों की चपेट में आ चुका है। जिससे उसके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए थे। कॉलोनी के लोगों ने इन तारों की शिकायत पार्षद, विधायक और बिजली निगम समेत सभी प्रशासनिक अधिकारियों तक को दी है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन

पार्षद को सुनाई, विधायक के आश्वासन पर खोला जाम-
लोगों ने अपनी व्यथा सभी को सुनाई लेकिन इसका हल नहीं हुआ। शनिवार को घटना के बाद लोगों ने बताया कि वे उनके वार्ड पार्षद लोकेश नांगरू से भी इस बारे में कई बार निवेदन कर चुके हैं लेकिन आज तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटनाक्रम पर मौके पर मौजूद महिलाओं ने पार्षद को भी खरी खरी सुनाई, वहीं शहर विधायक प्रमोद विज के लाइन हटाने का काम जल्द शुरू होने के आश्वासन पर जाम खोला।
विज्ञापन

जेई ने दिया आश्वासन, जल्द होगा काम
जेई द्वारा लाइन शिफ्टिंग करने को लेकर लिखित में आश्वासन दिया है। एक दो दिनों के बाद लाइन को यहां से हटाने का काम शुरू किया जा सकता है।
बिजेंद्र सिंह, डीएसपी।
जल्द होगा काम शुरू
लाइन को हटवाने के लिए जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए अधिकारी स्तर पर भी बातचीत की जा चुकी है। एस्टीमेट भी तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें