फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक लूटते चार बदमाशों को रंगे हाथों दबोचा

Mon, 10 Aug 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शहर पुलिस ने असंध-गोहाना रोड बाईपास पर विराट नगर के पास चार बदमाशों को ट्रक लूटने के प्रयास में रंगे हाथों दबोचा है। बदमाशों ने सोनीपत में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दे रखा है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने सोनीपत पुलिस को प्रोडक्शन वारंट पर देने से इंकार कर दिया है और मॉडल टाउन पुलिस के केस में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोनीपत पुलिस को फिर से प्रोडक्शन वारंट की अर्जी लगानी पड़ेगी। पुलिस अधिकारियों ने इसे बड़ी सफलता माना है।
विज्ञापन


मामला थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत शनिवार देर रात का है। थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग असंध-गोहाना रोड बाईपास पर विराट नगर के सामने लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। थना मॉडल टाउन चौकी में तैनात एएसआई नरेश सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने उस वक्त लूट की नीयत से एक ट्रक को रुकवा रखा था। पुलिस ने चारों बदमाशों को रंगों हाथों दबोच लिया और उनमें से लोहे की एक रॉड व एक बिंडा बरामद कर लिया।

पुलिस ने चारों बदमाशों की पहचान रणबीर उर्फ मींटू निवासी डाबर कॉलोनी, रणधीर निवासी पसीना खुर्द, विक्रम सिंह निवासी बिल्लू कॉलोनी व नंदलाल उर्फ कृष्ण कुमार निवासी नागल बागपत यूपी के रूप में की। थाना मॉडल टाउन पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया और चारों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। इसी समय सोनीपत पुलिस बदमाशों की सूचना मिलते ही पहुंच गई।
विज्ञापन


सोनीपत पुलिस ने कोर्ट के सामने बताया कि उक्त बदमाशों ने सोनीपत में भी लूट की कई वारदातों को अंजाम दे रखा है। पुलिस ने चारों बदमाशों का रिमांड मांगा, लेकिन कोर्ट ने बदमाशों के रिमांड को लेकर प्रोडक्शन वारंट की अर्जी लगाने की कही। कोर्ट ने इस मामले में चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि थाना मॉडल टाउन पुलिस की बदमाशों को पकड़ने की बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें