फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेन के नीचे दबने से क्रेन ऑपरेटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत थर्मल पावर स्टेशन की यूनिट नंबर 4 में क्रेन पलट गई। इससे क्रेन ऑपरेटर उसके नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी श्रमिकों ने उसके शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पानीपत थर्मल पावर स्टेशन की यूनिट नंबर 1 से 4 को कंडम घोषित कर इसे डिस्पोज ऑफ किया जा रहा है। इसके डिस्पोज करने का ठेका मुंबई की कंपनी एचआर कामर्शियल को मिला है। मथुरा निवासी 41 वर्षीय भोला पुत्र रोशनलाल एचआर कामर्शियल में क्रेन ऑपरेटर था। सोमवार रात 7 बजे अचानक क्रेन पलट गई। जिससे क्रेन चालक भोला क्रेन के नीचे दब गया। क्रेन को सीधा कर जब उसे नीचे से निकाला गया तो उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। कंपनी के अधिकारियों द्वारा उसे पानीपत के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बारे में मतलौडा थाना पुलिस प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें