फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम के डेयरियों के बिजली व पानी के कनेक्शन काटने के फैसले के खिलाफ हाउस में प्रस्ताव लाए पार्षद

विज्ञापन
हाउस की बैठक में एक विषय को लेकर फोन पर बात करते डीएमसी। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम हाउस की मंगलवार को डीसी की पुरानी कोठी स्थित हाल में हुई। दो दिन पहले तय बैठक के एजेंट बैठक से कुछ देर पहले ही पार्षदों को दिए गए। पार्षद निगम आयुक्त के शहर में स्थित डेयरियों के बिजली व पानी के कनेक्शन काटने के आदेश के खिलाफ अपना प्रस्ताव ले आए। पार्षदों ने एक ध्वनि के साथ नई जगह मिलने पर डेयरियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई पर रोक लगाने का फैसला लिया। इस पर अधिकारियों के चेहरे लट गए। वहीं ड्रेन नंबर-1 पर कब्जे हटाने का फैसला हाउस में लिया गया। हाउस ने साफ किया कि कुछ लोग रजिस्ट्री के आधार पर कब्जों को सही होने का दावा कर रहे हैं। इनको सबूत नहीं माना जाएगा। इंतकाल पर निगम अपना विचार करेगा। हालांकि शहरी विधायक प्रमोद विज किसी के मकान या प्लॉट पर कार्रवाई न करने के पक्ष में थे। हाउस ने तारकोल महंगा होने पर सीसी की सड़कों को बनाने का फैसला लिया।
हाउस की बैठक की अध्यक्षता मेयर कोमल सैनी और संचालन निगम आयुक्त डाॅ. पंकज ने किया। शहरी विधायक प्रमोद विज बैठक में विशेष रूप से शामिल हुए। करीब ढाई घंटे चली बैठक में 41 प्रस्तावों पर चर्चा की। हाउस की बैठक के एजेंडों पर पार्षद अनिल मदान ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हाउस की बैठक में एजेंडे समय पर नहीं मिल पाते। ऐसे में चर्चा करना मुश्किल हो जाता है। पार्षदों को तीन-चार दिन पहले एजेंडे मिल जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार भी पार्षदों को बैठक से पहले ही एजेंडे मिले हैं। हाउस में शहर की सफाई पर विस्तार से चर्चा की। पार्षद संजीव दहिया और अशोक कटारिया ने कहा कि पिछले तीन साल से दो एजेंसी शहर में काम कर रही हैं। अधिकारी चाहकर भी नया टेंडर नहीं लगा पा रहे हैं। इस बार सफाई का टेंडर जल्द लगाया जाएं। अधिकारियों नए नियमों के आधार पर टेंडर जल्द लगाने का भरोसा दिया। साथ ही लंबी सड़कों की सफाई स्वीपिंग मशीनों से कराने का फैसला लिया। हाउस में तारकोल की सड़क बनाने पर फिलहाल रोक लगाने का फैसला लिया। मॉडल टाउन समेत अन्य जगह पर सीसी की सड़क बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

ड्रेन नंबर-1 का सौंदर्यीकरण और कब्जों पर कागजी जांच के निर्देश
हाउस की बैठक में ड्रेन नंबर-1 के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण के ऐतिहासिक प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। PWD ऑफिस (जीटी रोड) से मित्तल मेगा मॉल रोड तक ड्रेन-1 के साथ सड़क का पुनर्निर्माण, सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट, रोड लाइटिंग, ड्रेन फेंसिंग और संकरे वीआर ब्रिजों का नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। वहीं, ड्रेन-1 पर किए गए अवैध निर्माणों को न हटाने के मुद्दे पर शहरी विधायक प्रमोद विज ने पुरजोर वकालत की। उन्होंने कहा कि जिन मकानों का निर्माण हो चुका है, उनकी रजिस्ट्री और इंतकाल की पूरी तस्दीक करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए। हाउस ने स्पष्ट किया कि केवल रजिस्ट्री को सही होने का आधार नहीं माना जाएगा, बल्कि इंतकाल के रिकॉर्ड की जांच निगम द्वारा की जाएगी।

सफाई का नया टेंडर जल्द, तारकोल की जगह अब बनेंगी कंक्रीट सड़कें
सफाई व्यवस्था पर पार्षद अनिल मदान, संजीव दहिया और अशोक कटारिया ने अधिकारियों को घेरा। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से दो ही एजेंसियां काम कर रही हैं। अधिकारियों ने नए मानकों के आधार पर जल्द सफाई का नया टेंडर लगाने और लंबी सड़कों पर दो शिफ्टों में स्वीपिंग मशीनों से सफाई कराने का भरोसा दिया। साथ ही वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एंटी-स्मॉग गन भी दो शिफ्टों में चलाई जाएंगी। तारकोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए हाउस ने अब तारकोल के बजाय आरएमसी और सीसीसी सड़कें बनाने का बड़ा निर्णय लिया। इसके तहत भवाना चौक से बरसत रोड वाया हरि सिंह चौक (975 लाख रुपये) और मॉडल टाउन की रिंग रोड, एमकेके स्कूल रोड व रामलाल चौक से टाउनशिप क्लब रोड (999.33 लाख रुपये) के चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण को मंजूरी दी गई। पार्षदों को हर साल छह-छह लाख रुपये मरम्मत कार्य के लिए दिए जाएंगे। वे अपने स्तर पर खर्च कर सकेंगे। दिवाली से पहले स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।

इन प्रस्ताव पर लगी मुहर
-ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों और श्मशान घाट में आधुनिक शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा। इसका उद्देश्य शैक्षणिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना है।
-प्रोजेक्ट सीएंडडी वेस्ट प्लांट को निंबरी रोड से हटाकर अब बिंझौल डेयरी के पास स्थापित करने को मंजूरी दी गई। साथ ही लेगेसी वेस्ट निस्तारण का भुगतान थर्ड पार्टी और आईआईटी दिल्ली की रिपोर्ट के आधार पर होगा।
-एचएसवीपी सेक्टर-11 और 12 में पानी की सप्लाई व्यवस्था के दो वर्षों के ओएंडएम (संचालन एवं रखरखाव) के लिए लगभग 290 लाख रुपये की राशि पारित की गई।
-मॉडल टाउन में शगुन रेजीडेंसी से 8 मरला चौक, डी-शेप रोड, गुरु नानक पार्क और परुथी चौक से डायमंड हाउस सड़कों का चौड़ीकरण होगा। इसके अलावा वार्ड-15 में श्री सनातन धर्म शिव मंदिर से मित्तल मेगा रोड और हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-12 लिंक रोड का निर्माण होगा।
-मदर टेरेसा रोड से एसडी विद्या मंदिर स्कूल (डेजल्स रोड), वीटा पार्क से श्याम कुंज 1048 टी-पॉइंट और एसडी विद्या मंदिर से ड्रेन नंबर-1 तक सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा।
-असंध रोड (शिवपुरी) से गोहाना रोड रेलवे लाइन तक नौ मीटर ऊंचे ऑक्टागोनल पोल लगाए जाएंगे। साथ ही, शहर के प्रत्येक वार्ड में 100-100 नई लाइटें देने का प्रस्ताव पास हुआ।
-जीटी रोड फ्लाईओभर को डीसी ऑफिस से जोध सचियार गुरुद्वारा तक पेंटिंग, लाइटिंग और पौधरोपण से सुंदर बनाया जाएगा। इसके अलावा वंदे मातरम् चौक से बबैल-1 नाका तक सेंट्रल वर्ज में पौधे लगाए जाएंगे।
-असंध रोड से मदान अस्पताल होते हुए ईदगाह रोड, पंचायती राज ऑफिस के सामने से तिकोना पार्क व अन्य मार्गों पर 80 एमएम मोटी इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाई जाएंगी।
-वार्ड-14 (मलिक एन्क्लेव, भगत सिंह एन्क्लेव, बसंत कुंज) और वार्ड-23 (नारायण सिंह पार्क) में नई सीवर व पानी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी और सड़कों की मरम्मत होगी।
-वाहनों की कमी पूरी करने के लिए पुराने ठेकेदार आरएस हुड्डा एंड कंपनी का वर्क ऑर्डर रद्द कर ईएमडी जब्त की गई। अब दो वर्षों के लिए 20 नई गाड़ियां किराये पर लेने का नया टेंडर जारी होगा।
-पालिका बाजार से संजय चौक होते हुए बबैल नाका और फतेहपुरी चौक से सनौली रोड तक वाईएपी सीवर लाइन को एमडब्ल्यूएसएल टेक्नोलॉजी के माध्यम से मजबूत किया जाएगा।
-शहर में संचालित ई-बसों के लिए प्रमुख मार्गों पर 145 लाख रुपये की लागत से 10 आधुनिक बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे।
-सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए स्वीपिंग मशीनों को दो शिफ्टों में चलाया जाएगा। इसके साथ ही वायु प्रदूषण रोकने के लिए एंटी-स्मॉग गन्स को भी दो शिफ्टों में संचालित किया जाएगा।
-पीडब्ल्यूडी ऑफिस (जीटी रोड) से मित्तल मेगा मॉल रोड तक ड्रेन-1 के साथ सड़क का पुनर्निर्माण, सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट, रोड लाइटिंग, ड्रेन फेंसिंग और संकरे वीआर ब्रिजों का नए सिरे से निर्माण होगा।
-जिस मार्ग से हनुमान स्वरूप की धार्मिक झांकियां निकलती हैं, उन सभी सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत करने के निर्देश दिए गए।
-स्लॉटर हाउस को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट करने के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। नगर निगम जल्द ही इसके लिए नई जमीन चिन्हित करेगा।
-वार्ड-19 में रजवाहा रोड (मिनी बाईपास) के निर्माण प्रस्ताव पर चर्चा कर आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
-आठ मरला से सतकरतार कॉलोनी होते हुए गोहाना रोड तक जाने वाली मुख्य सड़क को चौड़ा करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
-वार्ड नंबर 11 में नए स्कूल के निर्माण के लिए महापौर ने जिला नगर योजनाकार को चिन्हित भूमि की तुरंत निशानदेही करने के आदेश दिए।
-शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए आईआईटी की मदद से यमुना नदी के तट पर 20 कुएं बनाए जाएंगे। संबंधित कार्यकारी अभियंता 10 कार्यदिवसों के भीतर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

-पुराने शहर की बिजली-पानी की समस्या दूर करने के लिए वार्ड-9 में सिविल अस्पताल से 1500 वर्ग गज (पावर स्टेशन के लिए) और वार्ड-10 में पशुपालन विभाग से 1500 वर्ग गज जमीन (ट्यूबवेल के लिए) ली जाएगी।
-वार्ड-25 में निगम की जमीन न होने के कारण नया पार्क विकसित करने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा नई जमीन खरीदने की कार्रवाई की जाएगी।
-नगर निगम क्षेत्र के पांच चुनिंदा वार्डों को मॉडल वार्ड के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां सभी नागरिक सुविधाएं विश्वस्तरीय होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें