फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समालखा नगर पालिका की बैठक में पार्षदों ने किया जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। करीब पांच महीने बाद हुई समालखा नगर पालिका की सामान्य बैठक में पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। पिछले डेढ़ साल में शहर में विकास कार्य शुरू न होने पर चेयरमैन और पार्षदों का गुस्सा अधिकारियों पर उतरा। चेयरमैन अशोक कुच्छल की अध्यक्षता में नगर पालिका सदन की मंगलवार को बैठक हुई। इसका समय दोपहर 12 बजे रखा गया लेकिन करीब 40 मिनट बाद बैठक शुरू हुई। बैठक के एजेंडे में कुल 24 मुद्दे रखे गए थे।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में ही चेयरमैन अशोक कुच्छल ने पालिका अभियंता राजकुमार और सचिव मुकेश कुमार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में एक भी टेंडर क्यों नहीं खुला। चेयरमैन और पार्षद पालिका अधिकारियों से जबाब मांगते रहे लेकिन अधिकारी सिर्फ एक ही बात बोलते रहे कि टेंडर लगा रखे हैं वर्क आर्डर जारी होना है। पार्षद कप्तान छौक्कर, मनीष बेनीवाल व विनोद वाल्मीकि ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि पिछले डेढ़ साल में शहर में किसी भी वार्ड में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ। जब तक पिछले काम नहीं होंगे वे बैठक नहीं चलने देंगे।

पालिका बैठक में पहली बार महिला पार्षद अमिता शर्मा और रेनू धीमान के भी तीखे तेवर नजर आए। वार्ड 11 से जजपा पार्षद नीतू छाबड़ा ने रेलवे रोड के नालों के निर्माण के साथ गोल्डन पार्क के सुंदरीकरण की बात रखी। शहर में सफाई व्यवस्था से लेकर पानी निकासी के मुद्दे छाए रहे।
विज्ञापन


सभी पार्षदों ने अपने अपने वार्ड में होने वाले विकास कार्य की यथास्थिति जानी और अधिकारियों से जल्द काम शुरू करने की अपील की। कुछ पार्षद बैठक का बहिष्कार करना चाहते थे लेकिन वार्ड दो से पार्षद अमिता शर्मा की अपील पर पार्षद शांत हुए और बैठक में रखे गए बारी बारी से सभी मुद्दों पर चर्चा करके सहमति जताई। इस 17 सदस्यीय पालिका में वाइस चेयरपर्सन शिक्षा देवी सहित 14 पार्षद हाजिर रहे। वार्ड छह से पार्षद नरेश कौशिक, वार्ड नौ की पार्षद मनीषा कुहाड और 15 वार्ड की पार्षद प्रतिभा झंडा बैठक में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें