फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पालिका बाजार की दुकानें खाली कराएगा निगम, 49 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर हो चुका भवन, एक महीने की दी गई है मोहल्लत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। नगर निगम पालिका बाजार स्थित कार्यालय में चल रही दुकानों को खाली कराएगा। इसके लिए 49 दुकानदारों को नोटिस थमा दिए हैं। इसके लिए दुकानदारों को एक महीने का समय दिया गया है निगम की एकाएक कार्रवाई के चलते दुकानदार हैरान और परेशान हैं। दुकानदारों ने सोमवार को बैठक बुलाई है।

पालिका बाजार में नगर निगम की 49 दुकान हैं। नगर निगम का यह भवन जर्जर हो चुका है। अधिकारियों ने यहां से कार्यालय को भी शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। यहीं नया कार्यालय बनाने का भी प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा के जिला कार्यालय के उद्घाटन के समय इसकी ग्रांट घोषित की थी। नगर निगम ने इसके बाद इसकी डीपीआर बनाना शुरू कर दी है। जिसमें नीचे पार्किंग और ऊपर कार्यालय बनाने का प्रस्ताव है। नगर निगम ने इसके लिए दुकानों को खाली करना शुरू कर दिया है। निगम की भवन शाखा ने दुकानदारों को नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन


दुकानदार बोले यह समय उचित नहीं

दुकानदार मनिंदर और अजय ने बताया कि अब शादी का सीजन चल है। बाजार में खरीदारी का माहौल है। पालिका बाजार में ज्यादातर कपड़े की दुकान हैं। इस समय दुकानों को खाली करने का नोटिस मिला है। निगम ने उनको केवल एक महीने का समय दिया है। इतने कम समय में दुकान में जगह पर देखने के साथ शिफ्ट करना मुश्किल है। नगर निगम को इसके लिए समय और देना चाहिए। शादी के सीजन के बाद ही दुकानों को खाली करना चाहिए।
विज्ञापन


डीएमसी का कार्यालय भी किया शिफ्ट

नगर निगम के डीएमसी अरुण भार्गव का कार्यालय पालिका बाजार कार्यालय में चल रहा था। उनका कार्यालय पिछले दिनों पुराना डीसी कैंप हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं नगर निगम एग्रो माल में कार्यालय शिफ्ट कर रहा है।



पालिका बाजार का भवन कंडम घोषित किया गया है। यहां नया भवन बनाया जाएगा। ऐसे में दुकानों को खाली कराया जाएगा।

रमेश बागड़ी, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें