पानीपत। जिला सचिवालय के पास कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सांसद निधि से निगम वकीलों के लिए चैंबर बनाएगा। लंबे अरसे बाद नगर निगम सांसद निधि का इस्तेमाल करने जा रहा है। हालांकि ये प्रोजेक्ट महज 21.08 लाख रुपये का ही है। जिसमें नगर निगम जिला सचिवालय के साथ लगते कोर्ट कॉम्पलेक्स के पास वकीलों के लिए बनाए गए चेंबरों में काम कराएगा। यहां निर्माणाधीन पांच कमरों का बचा हुआ काम पूरा किया जाएगा। इसके साथ वकीलों के वाहन खड़े करने के लिए खाली जगह पर पार्किंग यार्ड बनाया जाएगा। निगम अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर अनुमानित लागत राशि के हिसाब से टेंडर लगा दिया है। बता दें कि अब से पहले निगम ने काफी लंबे समय पहले सांसद निधि का इस्तेमाल किया था। अब वकीलों की सिफारिश पर सांसद ने अपने कोटे की राशि से इसके निर्माण की मंजूरी दी है।
बॉक्स
पार्किंग की है समस्या
जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स स्थित वकीलों के चैंबर में वाहनों की पार्किंग एक बड़ी समस्या है। वकीलों को इधर-उधर वाहनों को खड़ा करना पड़ता है। ऐसे में कई बार तो चैंबर के बाहर भी वाहन खड़े रहते हैं। इन सबके चलते वकीलों व अन्य लोगों को यहां आने-जाने में काफी दिक्कत उठानी पड़ती है।
वर्जन :
कमरों और पार्किंग का कराया जाएगा निर्माण
नगर निगम के जेई अजय छौक्कर ने बताया कि ये राशि सांसद निधि से खर्च हो रही है। राशि के हिसाब से चैंबरों के कमरों और पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा।