फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का बजट एमसी फंड में समायोजित कराएगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने अब वार्ड नंबर 18 की आरके पुरम कॉलोनी में रखे ट्रांसफार्मर को शिफ्ट कराने का बजट एमसी फंड से चुकता करने का फैसला लिया है। नगर निगम ने इस संबंध में बिजली निगम से पत्राचार भी किया है। पत्र मिलने के बाद बिजली निगम कॉलोनी में रखे ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करवाने का काम सोमवार से शुरू करवा देगा। ट्यूबवेल के सामने से ट्रांसफार्मर हटने के बाद इसकी मरम्मत हो सकेगी और लोगों की परेशानी खत्म होगी। अमर उजाला ने आरके पुरम कॉलोनी के लोगों की इस समस्या को अपने कई अंकों में प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरके पुरम कॉलोनी में छह फुट चौड़ी सरकारी जमीन पर नगर निगम ने ट्यूबवेल लगाया था। इस जमीन के तीनों ओर मकान बने हैं। चौथी ओर गली है। इस गली में इस जमीन के साथ बिजली निगम ने अपना ट्रांसफार्मर लगा दिया। अब ये ट्यूबवेल पिछले कई दिन से खराब है। अब यहां ट्यूबवेल की मोटर बदलवाने के लिए लगाई जाने वाली चेन कुप्पी तक की भी जगह नहीं है। जिसके बाद लोगों ने बिजली निगम से इस ट्रांसफार्मर को हटवाने की डिमांड की है। वहीं, बिजली निगम ने ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के लिए ढाई लाख रुपये का डिपोजिट एस्टीमेट बना दिया है। अब इस एस्टीमेट को नगर निगम जमा नहीं करा पाया है। जिससे लोगों में परेशानी बनी हुई थी। नगर निगम के एक्सईएन राजेश कौशिक और एसडीओ राकेश शर्मा ने कहा कि जनहित को देखते हुए वे नगर निगम की ओर से बिजली निगम को पत्राचार करवा दिया है। ताकि जल्द ही लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।
बिजली निगम ने दिया था आश्वासन-
हालांकि दूसरी ओर बिजली निगम के सिटी डिवीजन एक्सईएन विशाल गोयत ने लोगों को आश्वासन दिया था कि अगर नगर निगम डिपोजिट एस्टीमेट का पैसा अपने म्युनिसिपल फंड से एडजस्ट करवाने का पत्राचार करता है तो वे तुंरत प्रभाव से काम शुरू करवा देंगे। अगर नगर निगम ऐसा नहीं करता तो बिजली निगम इस पर एक्शन लेगा लेकिन इस प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें