फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली आपूर्ति की शिकायतें दूर करने 14 अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम लगातार बढ़ते तापमान के साथ बढ़ रहे बिजली लोड की वजह से रोजाना हो रहे फॉल्ट से निपटने के लिए एक्शन में आ गया है। लोगों की परेशानियाें को दूर करने के लिए बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ने जून माह के लिए अधिकारियों की ड्यूटी का शेड्यूल जारी किया है। इसमें नौ एसडीओ और पांच जेई की रात की स्पेशल ड्यूटी लगाई है। ताकि ये अधिकारी रात के समय जिले भर में होने वाले फॉल्ट की ठीक करा सकें। जिससे लोगों को गर्मी में निर्बाध बिजली सप्लाई मिल सके। अधिकारियों की ये ड्यूटी 30 जून तक रात को आठ बजे से लेकर एक बजे तक रहेगी। ये अधिकारी रात के समय निगम में आने वाली हर शिकायत की मॉनिटरिंग के साथ उसका समाधान करने का काम करेंगे।
विज्ञापन

निगम की ओर से जनहित में इन अधिकारियों के मोबाइल नंबर तक जारी किए गए हैं। ताकि शहरवासी किसी भी प्रकार की शिकायत पर इनको सीधे तौर पर फोन कर सकें। सिटी डिवीजन के कार्यकारी अभियंता विशाल गोयत को इस स्पेशल टीम का नोडल अधिकारी लगाया गया है। गौरतलब है कि इन दिनों तापमान 46 डिग्री तक पहुंच चुका है और बिजली की खपत 1.30 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसमें में बिजली के ट्रांसफार्मर और केबल में ओवरलोड की समस्या होना लाजमी है। दिन में निगम की पूरी टीम फील्ड में होती है लेकिन रात के समय लोगों की शिकायतें सुनने वाला कोई अधिकारी नहीं होता। इसी वजह से इन अधिकारियों की रात के समय की ड्यूटी लगाई गई है। इससे पहले अधीक्षण अभियंता ने पिछले दस दिनों तक भी ऐसे ही अधिकारियों की ड्यूटी लगाई थी।

तिथि अनुसार ये अधिकारी करेंगे रात की निगरानी

तारीख : ड्यूटी : माेबाइल

1 जून : जेई रमेश शर्मा : 9813853323

2 जून : एसडीओ : अंजली शर्मा : 9354919039

3 जून : एसडीओ अनिल श्याेकंद : 9354918998

4 जून : एसडीओ कुलदीप पुनिया : 9354919037

5 जून : जेई सुखदेव चहल : 9354919024

6 जून : एसडीओ नरेंद्र जागलान : 9354919029

7 जून : एसडीओ सत्यवान कादियान : 8708316623

8 जून : एसडीओ मनाेज कुंडू : 9354726263

9 जून : जेई राय सिंह : 9467701370

10 जून : एसडीओ हिम्मत सिंह : 9315697788

11 जून : एसडीओ निहाल आलम : 9357126271

12 जून : एसडीओ परविंद्र राठी : 7419909440

13 जून : एसडीओ यतेंद्र कटारा : 9354919032

14 जून : जेई संदीप शर्मा : 9802137970

15 जून : जेई सुरेश राेहिला : 9729040631

16 जून : जेई रमेश शर्मा : 9813853323

17 जून : एसडीओ अंजली शर्मा : 9354919039

18 जून : एसडीओ अनिल श्याेकंद : 9354918998

19 जून : एसडीओ कुलदीप पुनिया : 9354919037

20 जून : जेई सुखदेव चहल : 9354919024

21 जून : एसडीओ नरेंद्र जागलान : 9354919029

22 जून : एसडीओ सत्यवान कादियान : 8708316623

23 जून : एसडीओ मनाेज कुंडू : 9354726263

24 जून : जेई राय सिंह : 9467701370

25 जून : एसडीओ हिम्मत सिंह : 9315697788

26 जून : एसडीओ निहाल आलम : 9357126271

27 जून : एसडीओ परविंद्र राठी : 7419909440

28 जून : एसडीओ यतेंद्र कटारा : 9354919032

29 जून : जेई संदीप शर्मा : 9802137970

30 जून : जेई सुरेश राेहिला : 9729040631


वर्जन-
रात के समय आने वाले फॉल्ट को तुंरत ठीक करवाने और लोगों को राहत देने के लिए जून माह में अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की है। ये अधिकारी रोटेशन में रात के समय ड्यूटी देंगे। लोगों को निर्बाध बिजली सप्लाई का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



धर्मबीर छिक्कारा, अधीक्षण अंभियंता, परिचालन मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें