फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम कर्मचारी पेन के साथ रखेंगे टूल डाउन, आज और कल रहेगी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अपनी लंबित मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारी सरकार के खिलाफ लामबंद हो चुके हैँ। जिसके चलते कर्मचारियों ने वीरवार और शुक्रवार को हड़ताल करने का फैसला लिया है। इस हड़ताल में निगम के सफाई कर्मचारियों से लेकर इंजीनियरिंग और प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के कर्मचारी तक शामिल रहेंगे। हड़ताल में पैन के साथ टूल भी डाउन रखा जाएगा। यानी के निगम में न कोई कागजी कार्रवाई होगी और न ही किसी प्रकार की अन्य कार्रवाई की जाएगी। ये हड़ताल तो दो दिन की रहेगी लेकिन इससे काम चार दिन का प्रभावित होगा। शनिवार -रविवार को अवकाश होने की वजह से अब शहर के लोग सोमवार को ही निगम कार्यालय में आकर अपना काम करवा सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि बीते सोमवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ के महासचिव मांगेराम तिगरा दो दिवसीय हड़ताल की सरकार को चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि ये हड़ताल प्रदेश स्तर पर होगी। उन्होंने अपनी मांगों में मुख्य रूप से छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने, 29 अक्टूबर 2022 में 5 अप्रैल 2023 के समझौता को लागू करवाने, नो वर्क नो पे कानून के खिलाफ और 24 सूत्रीय मांग पत्र के समाधान को शामिल किया था

बॉक्स
आपातकाल सेवाएं रहेंगी चालू
राज्य के फायर प्रधान राजेंद्र सानंद ने कहा कि जनहित में जल सेवा एवं अग्नि शमन सेवाओं को सुचारू रूप से चालू रखा जाएगा। हालांकि इनके कर्मचारी हड़ताल के दौरान किए जाने वाले प्रदर्शनों में शामिल रहेंगे। इस दो दिवसीय हड़ताल में अन्य सभी नगर निगम, पालिका व परिषद के सफाई कर्मचारी, सीवरमैन व तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें