फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर टीकाकरण लेबर से काम नहीं करा सकेंगे ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर शुक्रवार को रिफाइनरी के अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि दूसरी डोज से वंचित रह गए लोगों के लिए रिफाइनरी में दो दिवसीय विशेष कोरोना टीकाकरण कैंप लगाया जाएगा। शनिवार और रविवार को विशेष कैंप लगाना निश्चित किया गया है। इसके साथ ही अगर किसी पहली डोज भी नहीं लगवाई है तो वह भी इस कैंप का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने रिफाइनरी के अधिकारियों से कहा कि सभी ठेकेदारों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक कराई जाए। साथ ही उनकी लिस्ट भी प्रशासन को सौंपी जाए। कोई भी ठेकेदार अपनी लेबर बिना टीकाकरण लेकर नहीं आएगा। यह सुनिश्चित करें कि रिफाइनरी के अंदर काम करने वाले प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का टीकाकरण हुआ हो। अगर किसी की दूसरी डोज बाकी है तो वह जल्द से जल्द लगवा ले और पहली डोज वालों की भी लिस्ट अलग से दी जाए।
उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कमलजीत और श्रम विभाग, पानीपत डिविजन के औद्योगिक स्वास्थ्य विभाग के सहायक निदेशक डॉ. हरेंद्र मान को निर्देश दिए कि सभी औद्योगिक संस्थानों में भी सौ फीसदी टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सीटीएम रविन्द्र मलिक, मुख्य महाप्रबंधक महुआ बसु, उप महाप्रबंधक वीएस रावत, प्रबंधक सीएसआर विवेक शर्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें