पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार को तीन संदिग्ध मरीजों की कोरोना जांच की गई। तीनों मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
बुधवार को जांचे गए दो मरीजों की भी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। पांचों मरीजों को निगेटिव रिपोर्ट आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। इन सबके बीच स्वास्थ्य विभाग कोरोना से निपटने के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर चुका है। जिला नागरिक अस्पताल में जल्द ही 10 नए वेंटिलेटर आ सकते हैं। जिससे चिकित्सकों को जांच करने में मदद मिलेगी।
जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुनील संदूजा ने बताया कि बुधवार व शुक्रवार को पांच मरीजों की कोरोना जांच की गई है। पांचों मरीजों की ही रिपोर्ट निगेटिव रही है। कोरोना से निपटने के लिए अस्पताल में लगभग सभी तैयारियां हो चुकी हैं। कुछ के लिए मांग की गई हैं जो जल्द ही अस्पताल में उपलब्ध हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 12 बेड के वार्ड में छह बेड पर वेंटिलेटर लग चुके हैं। अस्पताल में पीपीई किट आ चुकी हैं। संवाद