पानीपत। सनौली रोड पर पुरानी सब्जी मंडी में दो युवकों ने एक महिला ने पहले खाने के लिए पैसे मांगे।
इसके बाद उसके बातों में लगाकर उसके कानों से कुंडल झपट लिए। जब तक उसे इसका पता चला तो दोनों युवक वहां से निकल गए। थाना चांदनी बाग की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विद्यानंद कॉलोनी की बाला ने चांदनी बाग थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 24 मई को वह सनौली रोड पर सब्जी मंडी में सामान लेने के लिए आई थी। जब वह सनौली रोड पर एक रेस्टोरेंट के पास पहुंची तो दो लड़के उसके पास आए।
उन्होंने भूख लगने की बात करते हुए खाने के लिए पैसों की मांग की। उसने लड़कों को पैसे दे दिए।इसके बाद भी वह उसे काफी देर तक बातों में उलझाते रहे। जिसके बाद वह घर चली गई। जब उसने देखा तो उसके कानों के कुंडल नहीं थे। उसने वापस आकर देखा तो दोनों लड़के वहां दिखाई नहीं दिए। संवाद