फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 विद्यार्थियों और सात शिक्षकों की हुई कोरोना जांच

विज्ञापन
corona positive - फोटो : Panipat
विज्ञापन
कोरोना महामारी की पुष्टि करने के लिए लगातार दूसरे दिन कृष्णपुरा के राजकीय स्कूल में कोविड टेस्टिंग कराई गई । जिसमें बुधवार को दूसरे दिन 150 छात्रों ने कोविड टेस्ट कराया। वहीं मंगलवार को भी स्कूल में 200 विद्यार्थियों की कोविड टेस्टिंग हुई थी जिसकी रिपोर्ट आज आनी है। स्कूल के प्रधानाचार्य पवन आर्य का कहना है कि स्कूल में कोरोना की पुष्टि होना जरूरी है जिससे सभी स्कूल में बेखोफ होकर आसानी से सिलेबस पूरा कर सकेंगे। वहीं स्कूल में इससे पहले भी सभी अध्यापकों की कोविड टेस्टिंग हुई थी। अब दुबारा सभी अध्यापकों की कोरोना सैंपलिंग की जा रही है। बुधवार को 7 अध्यापकों की कोविड टेस्टिंग हुई है और मंगलवार को 12 अध्यापकों की सैंपलिंग हुई थी।
विज्ञापन

कृष्णपुरा स्कूल में लगातार दो दिन सैंपलिंग होने पर अभी तक 350 विद्यार्थी व 19 अध्यापकों की सैंपलिंग हो चुकी है। वहीं आज स्कूल में तीसरे दिन कोविड टेस्टिंग हो सकती है जिसमें बचे 150 छात्रों की टेस्टिंग की जाऐगी। जिसके बाद सभी बोर्ड की कक्षाएं चिंता मुक्त होकर अपना सिलेबस पूर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें