फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के नए 14 केस, 39 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पिछले 10 दिन में कोरोना के 570 केस मिले हैं जबकि 10 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। शनिवार को कोरोना पॉजिटिव 14 नए केस सामने आए । स्वास्थ्य विभाग ने इनके संपर्क में आने वाले 42 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें होम आइसोलेट कर दिया है। जिले में अब मात्र 357 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि शनिवार को जिला में 14 केस पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 39 केस डिस्चार्ज किए गए हैं। पॉजिटिव केस समालखा, अंसल, मॉडल टाउन, अशोक विहार, शांति नगर, सेक्टर-18, कोको चौक, वीवर्स कॉलोनी, ब्राह्मण माजरा, सौधापुर, रविदास नगर इत्यादि से पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है। शनिवार को 924 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल 7684 केसों में से 357 एक्टिव और 7158 रिकवर किए गए हैं और 72 केस अब तक अंट्रेसेबल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें