फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिल्ली में दर्ज प्राथमिकी के विरोध में जलाईं प्रतियां

विज्ञापन
पुराना बस स्टैंड पर प्रधान पर दर्ज मुकदमे की कॉपी जलाते समिति के सदस्य। समिति
विज्ञापन
पानीपत। पेंशन बहाली संघर्ष समिति की ओर से मंगलवार को पुराना बस स्टैंड पर राज्य प्रधान बिजेंद्र धारीवाल पर दिल्ली में दर्ज किए प्राथमिकी के विरोध में प्रदर्शन कर प्रति जलाई। प्रदर्शन की अगुवाई जिला प्रधान विजय शर्मा और संचालन जिला सचिव चरण सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में आयोजित रैली में राज्य प्रधान बिजेंद्र धारीवाल समेत चार लोगों पर पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसे समिति के सदस्यों ने बेबुनियाद बताया है। समिति के सदस्यों द्वारा रैली को शांतिप्रिय ढंग से करने की बात कही गई है। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, कोई गलत वक्तव्य तक किसी वक्ता द्वारा नहीं दिया गया।
विज्ञापन

पेंशन बहाली संघर्ष समिति के राज्य के नेता नरेंद्र मान और संयोजक प्रदीप जांगड़ा ने बताया कि पेंशन बहाली संघर्ष समिति लंबे समय से पुरानी पेंशन को लागू कराने के उद्देश्य से प्रयास कर रही है लेकिन सरकार अब पेंशन को बोझ बताकर उसे संवैधानिक अधिकार से हटाकर एक राजकोषीय समस्या के रूप में पेश कर रही है। जबकि भारतीय संविधान के अनुसार वेतन और पेंशन का भुगतान भारत की संचित निधि से होता है। यह जनता के करों से निर्मित वह कोष है, जिसका उपयोग वेतन पेंशन और कल्याणकारी योजनाओं पर करना ही राज्य का दायित्व है। इस मौके पर महिपाल घनघस, श्यामसुंदर, प्रवीण छौंककर, नरेंद्र घनघस, जोगिंदर मलिक व विकास रावल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें