फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जश्न में विवाद, हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। संजय चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में नए वर्ष के जश्न में युवकों व रेस्टोरेंट प्रबंधक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने रेस्टोरेंट पर ईंटें बरसाई। मैनेजर ने युवकों को डराने के लिए दो हवाई फायर किए।
दोनों पक्षों में डीजे को लेकर विवाद हुआ था। युवक देर रात तक डीजे बजाना चाहते थे, मैनेजर मना कर रहा था। दोनों पक्षों की ओर से चांदनी बाग पुलिस थाना में शिकायत दी गई है। अब मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना संजय चौक स्थित एक रेस्टोरेंट की है। जहां 31 दिसंबर की रात नव वर्ष का सेलिब्रेशन चल रहा था।
विज्ञापन

देर रात करीब एक बजे वहां डीजे बंद कर दिया गया था। पार्टी के दौरान शराब भी परोसी जा रही थी। यहां गांव नांगलखेड़ी से भी कुछ युवक आए हुए थे। जिन्होंने शराब पी थी और डीजे पर डांस कर रहे थे। समय अधिक होने पर मैनेजर ने युवक को वहां से जाने को कहा। युवक कुछ देर और डीजे बजाने की बात पर अड़े रहे।
इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। इन युवकों व रेस्टोरेंट मैनेजर सुनील के बीच हाथापाई शुरू हो गई। युवकों ने दोस्तों को फोन कर बुला लिया। आरोप है कि युवकों ने रेस्टोरेंट पर ईंटें बरसाईं। इसी वक्त रेस्टोरेंट मैनेजर ने अपनी पिस्टल से दो फायर किए। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। बताया जा रहा है कि मैनेजर ने हवाई फायर किए थे।
विज्ञापन

इस बारे में चांदनी बाग थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत आई है। मामले की जांच जारी है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें