फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कांवड़ यात्रा को लेकर यमुना पुल बॉर्डर पर कंट्रोल रूम स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने रविवार शाम को कांवडि़यों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सनौली यमुना बॉर्डर का दौरा किया और एसपी ने पानीपत पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को लेकर किए गए सभी सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर यमुना पुल स्थित सनौली खुर्द थाना पुलिस के नाका पर कांवड़ यात्रा को लेकर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें 24 घंटे पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे और यमुना पुल के आसपास कोई भी घटना होती है। तो उसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम से वायरलेस सेट के माध्यम से दी जाएगी। वहीं एसपी भूपेंद्र सिंह ने मौके पर मौजूद डीएसपी समालखा नरेंद्र कादियान, डीएसपी ट्रेफिक सुरेश सैनी व सनौली खुर्द थाना प्रभारी संदीप कुमार को निर्देश दिए कि सभी कांवड़ शिविरों के आसपास पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए और इसको लेकर अभी से पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई जाए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यमुना पुल के आसपास यूपी पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कांवडियों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहे। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की डयूटी में लापरवाही सहन नहीं होगी। कांवड यात्रा के चलते पुलिस कर्मी की छुट्टियां रद्द की गई हैं। कांवड यात्रा में कांवडियों के सड़क किनारे लगे सभी शिविरों में पुलिस कर्मी तैनात रहेगें। एसपी ने सनौली खुर्द थाना प्रभारी एसआई संदीप कुमार को निर्देश दिए कि यमुना पुल से होकर कोई भी भारी वाहन कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार की ओर नहीं जाना चाहिए और इसके लिए पूरी सख्ती से काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें