समालखा। जीटी रोड पर शुक्रवार देर रात को करहंस गांव के पास कंटेनर चालक ने अंडों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी।
हादसे में दो चालकों को हल्की चोट आईं जबकि क्लीनर बाल-बाल बच गया। वही अंडों की ट्रे रोड पर बिखर गई। उधर शनिवार को झट्टीपुर गांव के नजदीक थ्री व्हीलर का टायर फटने से नियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चालक को चोटें आईं जिसे सामान्य अस्पताल समालखा ले जाया गया लेकिन डॉक्टर की ओर से प्राथमिक उपचार के बाद ज्यादा चोट होने पर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार यूपी के गाजियाबाद निवासी टेंपो मालिक नईम ने बताया कि चालक साजिद निवासी यूपी अलीपुर फार्म हाउस से टेंपो में 1550 अंडों की ट्रे लोड करके गाजियाबाद की तरफ जा रहा था।
जैसे ही वह करीब 10:30 बजे करहंस गांव के नजदीक पहुंचा तो टेंपो के पिछले हिस्से का टायर फट गया और टेंपो को रोककर नीचे उतरकर चालक साजिद व क्लीनर टायर को देखने लगे, इसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर ने टेंपो को टक्कर मारी। जिससे टेंपो रोड पर पलट गया। हादसे में चालक साजिद को हल्की चोट आई जबकि क्लीनर बाल बाल बच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त टेंपो को हटाया। उधर, यूपी के बदायूं निवासी कंटेनर चालक ने बताया कि वह तरावड़ी से कंटेनर में करीब 21 टन चावल लोड करके गुरुग्राम की तरफ जा रहा था। करहंस के नजदीक पहुंचने पर टेंपो के साथ टक्कर हो गई। हादसे में कंटेनर चालक को चोटे आई। दूसरी और हाईवे पर सामान्य अस्पताल समालखा में उपचाराधीन घायल चालक ईश्वर सिंह निवासी कबीरपुर सोनीपत ने बताया कि वह शनिवार को करनाल से थ्री व्हीलर लेकर सोनीपत जा रहा था।