फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सामुदायिक केंद्रों का निर्माण अधर में छाेड़ा, कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम के ठेकेदार ने खटीक बस्ती में दो सामुदायिक केंद्रों को निर्माण कार्य बीच में ही छोड़ दिया। करीब 56 लाख के इन दोनों कामों में स्थानीय लोगों को गड़बड़ी का आशंका है। स्थानीय लोगों ने जनता समाधान शिविर और नगर निगम में शिकायत दी है।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने जांच के लिए दो सहायक अभियंता सहित चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी दोनों निर्माण कार्यों का मौका मुआयना करने के साथ निगम से ठेकेदार को किए भुगतान की जांच करेगी। इसमें पूरा भुगतान होने की स्थिति में ठेकेदार से रिकवरी भी कराई जाएगी। शहर की खटीक बस्ती में खटीक धर्मशाला एवं सामुदायिक भवन का निर्माण के लिए पिछले साल 45 लाख रुपये का बजट मंजूर किया था। इसका टेंडर शुभम जैन को दिया गया था। ठेकेदार ने नवंबर 2024 में दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य शुरू कराया। यहा काम पिलर तक ही कराया गया। इसके बाद काम बंद कर दिया।
विज्ञापन

वहीं कॉलोनी में 11 लाख रुपये की लागत से शिव मंदिर खटीक धर्मशाला एवं सामुदायिक भवन बनाया। यह काम भी अधूरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें