फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छात्र कन्हैया की हत्या में शामिल तीसरा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
- 26 जून को हुई थी वारदात, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। चांदनीबाग थाना क्षेत्र की साईं कॉलोनी में 12वीं के छात्र कन्हैया की हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी शिवम निवासी सनौली खुर्द को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार शाम को पुलिस ने आरोपी को औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-29 से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की।
डीएसपी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि बीते 26 जून को चांदनीबाग थाना क्षेत्र की साईं कॉलोनी में 12 वीं के छात्र कन्हैया की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों हर्ष व विवेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में हर्ष ने बताया था कि कन्हैया के साथ उसका 25 मई को स्कूल में विवाद हुआ था। इसके बाद से ही वह उससे रंजिश रखता था। एक माह बाद 26 जून को उसने कन्हैया पर हमला कर दिया। जिसमें उसके अन्य साथी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ष और विवेक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। जांच में इस हत्या के मामले में शिवम निवासी सनौली खुर्द का नाम भी सामने आया था। बुधवार देर शाम को पुलिस ने औद्योगिक सेक्टर 29 से आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें