फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी की शिकायत

Tue, 21 Jul 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिला सचिवालय में सोमवार को जनता समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 12 लोगों ने अपनी फरियाद रखी। इनमें नया कनेक्शन, प्लॉट की निशानदेही और विदेश भेजने के नाम पर ठगी की शिकायत प्रमुख रहीं। उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने संबंधित अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि लोगों को समस्या समाधान के लिए चक्कर न काटने की हिदायत दी।
जनता समाधान शिविर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चला। अमरजीत कौर ने बिजली का नया कनेक्शन दिलाने और प्रेमपाल ने अत्यधिक बिजली बिल में संशोधन करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली बिल अधिक आया हुआ है। इसे ठीक नहीं किया जा रहा है। जौरासी निवासी राजपाल ने भूमिहीन प्लॉटधारकों के प्लॉटों की निशानदेही करवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

नांगल खेड़ी की ज्योति ने विदेश भेजने के नाम पर हुई ठगी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यशपाल ने अपने बूथ में हुई चोरी के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुखदेव ने दिव्यांग पेंशन बनवाने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि प्रत्येक विभाग पूरी जवाबदेही के साथ कार्य करें और शिकायतों का समाधान केवल कागजों तक सीमित न रहें। अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने कहा कि जनता समाधान शिविर का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि निर्धारित समयसीमा में उसका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
उपजिलाधिकारी मनदीप कुमार ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिले। अपर पुलिस अधीक्षक हर्षित गोयल ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों पर कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी, चोरी, साइबर अपराध तथा अन्य आपराधिक मामलों में दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी मनदीप कुमार ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें ताकि एक ही छत के नीचे लोगों को त्वरित न्याय मिल सके।
विज्ञापन


परिवार पहचान पत्र में मेरी आय अधिक दर्ज कर दी गई है। इसे ठीक कराने के लिए वह कई बार कार्यालयों के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। -इश्तकार

मैं दूसरी बार शिविर में परिवार पहचान पत्र में आय सुधार करवाने पहुंचा हूं। आय अधिक दर्ज होने के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। -अत्तर सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें