फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नगर निगम की टैक्स शाखा में 4.50 करोड़ के घोटाले की लोकायुक्त को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में 4.50 करोड़ के घोटाले का मामला फिर उठ गया है। समालखा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने इसकी शिकायत लोकायुक्त जस्टिस हरिपाल वर्मा को दी है।
उन्होंने नगर निगम और पुलिस अधिकारियों पर घोटाले को दबाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसमें तत्काल मुकदमा दर्ज कर एंटी करप्शन ब्यूरो से जांच कराने की मांग की है। निगम अधिकारियों ने इस मामले में संयुक्त आयुक्त की पीए को बर्खास्त करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपूर का आरोप है कि नगर निगम ने पुलिस में शिकायत देकर पल्ला झाड़ लिया है। पुलिस मामले को तीन महीने से दबाए बैठी है। शिकायत में आरोप लगाया है कि नगर निगम पानीपत में कई कर्मचारी दलालों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी आईडी लिंक और डी-लिंक कर फर्जीवाड़ा कर रहे थे। संयुक्त आयुक्त की पीए इसमें शामिल थीं। नगर निगम अधिकारियों ने पिछले दिनों मामला सामने आने पर एचकेआरएनएम के अंतर्गत नियुक्त संयुक्त आयुक्त की पीए कुसुम को बर्खास्त कर दिया था। इसकी शिकायत थाना शहर पुलिस को दी थी। निगम अधिकारियों ने उस समय की प्रॉपर्टी आईडी की जांच की तो 4.50 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें