फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हल्के बादल छाने के साथ शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आसमान में हल्के बादल छाने और शीतलहर चलने से सर्दी बढ़ गई। दिन में कुछ समय ही हल्की धूप निकली। करीब 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली शीतलहर के आगे जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई। मौसम विशेषज्ञ ने वीरवार को बारिश का अनुमान जताया है। इससे आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

पहाड़ों में बर्फबारी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार को सुबह मौसम में दबाव बन गया। कोहरे के बीच सुबह व शाम के समय दृश्यता कम रही। सुबह ही आसमान में हल्के बादल छा गए। बुधवार को करीब 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। ऐसे में अधिकतम तापमान एक डिग्री घटकर 18 पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर करीब 12 हल्की से मध्यम धूप निकली। यह शीतलहर के आगे बेअसर रही। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। तेज हवा चलने से अधिकतम तापमान कम हुआ है। वीरवार को हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। इससे आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है।

बॉक्स
गर्म खाद्य व पेय पदार्थों की बढ़ी मांग
ठिठुरन बढ़ने से गर्म खाद्य व पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। इसके साथ गैस की खपत भी बढ़ गई है। राजू ने बताया कि वे चाय का स्टॉल चलाते हैं। गर्मी में एक गैस सिलिंडर एक महीना आराम से चल जाता था लेकिन सर्दी के मौसम में एक सिलिंडर 15 से 20 दिन मुश्किल से चल पाता है। दिसंबर महीने में अब तक दो गैस सिलिंडर खत्म हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान

बुधवार 18/8
वीरवार 17/9
शुक्रवार 17/9
शनिवार 17/9
रविवार 17/8
सोमवार 17/8
मंगलवार 17/7
नोट -मौसम का तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें