फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पांच लाख लेकर कारोबारी को भेजी नकली कोल्ड ड्रिंक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहर के एक कारोबारी को करीब पांच लाख रुपये की नकली कोल्ड ड्रिंक सप्लाई कर दी गई। कारोबारी को फेसबुक पर असली और नकली बोतलों की पहचान से जुड़ा वीडियो देखने के बाद माल पर शक हुआ। सूचना मिलने पर थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
कोल्ड ड्रिंक के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं तथा गोदाम को सील कर दिया गया है। पुलिस ने सप्लाई करने वाली एजेंसी के मालिक और उसके मुनीम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यू मुखीजा कॉलोनी निवासी यशपाल मलिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मलिक ट्रेडिंग कंपनी है और वह जूस व कोल्ड ड्रिंक का कारोबार करते हैं। गढ़ी सिकंदरपुर स्थित उनके गोदाम के लिए उन्होंने जैस्मिन कंपनी के मालिक संजय गर्ग और उसके मुनीम मोनू से 2.25 लीटर क्षमता वाली ड्यू ब्रांड की 150 पेटी कोल्ड ड्रिंक का ऑर्डर दिया था। शिकायत के अनुसार, 26 जून को उन्होंने कंपनी के खाते में करीब पांच लाख रुपये ट्रांसफर किए। उसी दिन दो वाहनों में माल गोदाम पहुंचा। एक वाहन में 2.25 लीटर और दूसरे में 1.25 लीटर की बोतलें थीं। अगले दिन माल उतारते समय यशपाल मलिक ने कुछ पेटियों से बोतलें निकालकर देखीं तो उन्हें पैकेजिंग और गुणवत्ता संदिग्ध लगी। उन्होंने माल उतरवाना बंद कर पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) डॉ. बीरेंद्र ने गोदाम का निरीक्षण कर कोल्ड ड्रिंक के सैंपल जांच के लिए भेज दिए। जांच पूरी होने तक गोदाम को सील कर दिया गया। पुलिस ने संबंधित बेवरेज कंपनी के क्वालिटी मैनेजर विकास जोशी से भी रिपोर्ट प्राप्त की है।
फेसबुक पर देखे वीडियो से हुआ शक
यशपाल मलिक ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने फेसबुक पर असली और नकली कोल्ड ड्रिंक की पहचान से जुड़ा एक वीडियो देखा था। उसी वीडियो के आधार पर उन्होंने बोतलों की जांच की, जिसके बाद उन्हें माल के नकली होने का संदेह हुआ।
विज्ञापन


ट्रेडिंग कंपनी के मालिक की शिकायत पर सप्लाई करने वाली एजेंसी के मालिक संजय गर्ग और उसके मुनीम मोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। अभी तफ्तीश की जा रही है। -विनोद कुमार, प्रभारी थाना पुराना औद्योगिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें