फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छुट्टी के बाद खुली ओपीडी में पहुंचे 1930 मरीज

विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में दवा लेने के लिए लाइन में खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। दो दिन के सरकारी अवकाश के बाद मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पर्ची काउंटर, डॉक्टर कक्ष, जांच लैब और दवा वितरण काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं। भीड़ इतनी अधिक रही कि कई स्थानों पर मरीजों को खड़े रहने तक की जगह नहीं मिली।
अस्पताल में मंगलवार को कुल 1930 मरीज ओपीडी में पहुंचे, जो एक दिन का रिकॉर्ड बताया जा रहा है। मौसम में बदलाव और बदन दर्द, सर्दी-जुकाम जैसी शिकायतों के चलते सबसे अधिक भीड़ सामान्य फिजिशियन और हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्षों में रही। हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास 287 और फिजिशियन के पास 280 मरीज पहुंचे। इसके अलावा एलर्जी विशेषज्ञ की ओपीडी 210 और सामान्य सर्जन की ओपीडी 154 रही।
विज्ञापन

दवा काउंटर पर भी लंबी कतारें : इलाज के बाद मरीजों की सबसे बड़ी परेशानी दवा काउंटर पर देखने को मिली। फार्मेसी स्टाफ दोपहर तक लगातार दवा वितरण में जुटा रहा, लेकिन भीड़ कम नहीं हुई।
स्थिति यह रही कि तमाम मरीजों को पूरी दवाएं नहीं मिल सकीं और उन्हें बाहर के मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदनी पड़ीं। आजाद नगर के रमेश, अशोक विहार निवासी रंजना सहित कई मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। सुधार की मांग की।
विज्ञापन


अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था की गई हैं। मरीजों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मंगलवार को ओपीडी में अधिक मरीज पहुंचे हैं। इसके चलते कुछ दिक्कत आई होगी। फार्मेसी पर सभी दवा उपलब्ध हैं। -डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें